क्रिकेट

विजय दहिया ने की मुशीर की जमकर तारीफ, बताया-कौन सी खूबी बनाती है उन्हें सबसे अलग

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया ने दलीप टॉफी में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले 19 वर्षीय मुशीर खान की जमकर तारीफ करते हुए बताया है कि कौन सी बात उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

Image

मुशीर खान

KEY HIGHLIGHTS
  • मुशीर खान ने दलीप ट्रॉफी डेब्यू में जड़ा शानदार शतक
  • मुश्किल से अपनी टीम को उबारते हुए खेली 181 रन की पारी
  • विजय दहिया ने कहा उनका टेंप्रामेंट बनाता है उन्हें सबसे अलग

नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर विजय दहिया ने मुशीर खान की ‘मजबूत मानसिकता’ की सराहना करते हुए कहा कि यदि यह युवा बल्लेबाज अगर निरंतरता बनाये रखता है तो वह भविष्य में भारतीय टीम के लिए अहम साबित हो सकता है। मुशीर ने शुक्रवार को बेंगलुरु में चल रहे दलीप ट्रॉफी में भारत ए के खिलाफ भारत बी के लिए 181 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया।

मुशीर की मानसिकता बनाती है उन्हें सबसे अलग

उनकी पारी से भारत बी को सात विकेट पर 94 रन के स्कोर से वापसी करने और पहली पारी में 321 रन बनाने में मदद की। दहिया ने पीटीआई वीडियो से कहा,'मुशीर को उनकी मानसिकता सबसे अलग बनाती है क्योंकि वह मजबूत मानसिकता वाला खिलाड़ी है। मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता, लेकिन अगर वह लगातार रन बनाता रहा तो वह भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।'

कंसिस्टेंसी है उनकी बल्लेबाजी की खासियत

मुशीर की निरंतरता से हैरान दहिया ने कहा,'उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात उनकी निरंतरता है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल और फाइनल में रन बनाए और फिर 2024 में घरेलू क्रिकेट के पहले दिन शतक जड़ा। मुशीर ने बायें हाथ के स्पिनर के तौर पर शुरुआत की और फिर बल्लेबाजी में यहां तक पहुंचने से पता चलता है कि अगर आप मेहनत से किसी चीज के पीछे पड जाये, शिद्दत से किसी चीज के पीछे पड़ जाये तो वो जरूर मिलती है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article