अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्पिन गेंदबाद वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण बाकी बचे दो मैच से बाहर हो गए हैं। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार वरुण चक्रवर्ती पहला ही मुकाबला खेलने के बाद चोटिल हो गए। वरुण का चोटिल होना सेंटर आफ एक्सीलेंस पर भी सवाल उठाता है कि क्या वह पूरी तरह से फिट नहीं थे। पहले टी20 मुकाबले में वरुण ने किफायती गेंदबाजी की थी। 4 ओवर में उन्होंने केवल 16 रन देकर एक विकेट चटकाया था। वरुण के बाहर जाने से सवाल उठता है कि दूसरे टी20 मुकाबले में उन्हें रिप्लेस कौन करेंगे?
वरुण चक्रवर्ती (साभार-X)
मौजूदा भारतीय स्क्वॉड को देखें तो बेंच पर तेज गेंदबाज यश ठाकुर, स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का विकल्प मौजूद है। हालांकि, लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट के तौर पर रवि बिश्नोई को शामिल किया जा सकता है। वरुण चक्रवर्ती अकेले नहीं हैं, टीम इंडिया पिछले कुछ महीने से लगातार इंजरी से जूझ रही है। मौजूदा टी20 स्क्वॉड में भी नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा हर्षित राणा भी फिटेनस से जूझ रहे हैं। हर्षित राणा को तो यश ठाकुर ने रिप्लेस कर लिया, लेकिन नीतीश लगता है अब तक मैच फिट नहीं हो पाए हैं।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- 'कसाई' बन चुके हैं अभिषेक, वैभव को ना खिलाने पर फिसली पाकिस्तानी विकेटकीपर की जुबान
एशियन गेम्स में हो सकता है नुकसान
पिछले कुछ परफॉर्मेंस को नजरअंदाज कर दें तो वरुण चैंपियन गेंदबाज रहे हैं। ऐसे में अगर वह फिट नहीं हो पाते हैं तो एशियन गेम्स में भी टीम इंडिया को बिना उनके उतरना पड़ सकता है। टी20 में वरुण के आंकड़े शानदार हैं। 49 मैच में अब तक वरुण 75 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक फोरफर और दो फाइफर झटका है। एशियन गेम्स में भारत का अभियान सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबले से शुरू होगा। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 28 सितंबर से शुरू होंगे।
