क्रिकेट

आईपीएल के बाद दूंगा, जितेश ने किया तंग तो वैभव ने किया वादा (वीडियो)

वैभव सूर्यवंशी और बल्ले की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले उनका एक वीडियो और वायरल हो रह है। इस वीडियो में उनके साथ जितेश शर्मा हैं जो उनसे बैट मांग रहे हैं।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

आईपीएल 2026 में जो चीज सबसे ज्यादा सुकून दे रही है वो है 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी। उन्होंने इस सीजन वहीं से शुरुआत की है जहां आईपीएल 2025 में खत्म किया था। शुक्रवार को एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे जब बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी और आरआर की टीम भिड़गी। लेकिन इस मुकाबले में से पहले वैभव सूर्यवंशी और आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जितेश उनसे बल्ला फुसलाते नजर आ रहे हैं। फुसलाना इसलिए क्योंकि वैभव केवल 15 साल के हैं और टीम में उन्हें सब गोलू, लल्ला जैसे नाम से बुलाते हैं।

आईपीएल के बाद दूंगा बल्ला

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जितेश शर्मा की नजर वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर जिसके दम पर वह मैच दर मैच ऐसी पारी खेल रहे हैं जिसने उन्हें धीरे-धीरे स्थापित कर दिया। इस वीडियो में वैभव कहते नजर आ रहे हैं कि इनके टीम में इतने बैटर हैं, फिर भी ये हमसे बैट क्यों मांग रहे हैं। इस पर जितेश कहते हैं कि मैंने किसी से नहीं मांगा है। वैभव सूर्यवंशी कहते हैं कि हमने आपको कहा है कि आईपीएल के बाद बल्ला दूंगा। लेकिन आप जिद पर अड़े हैं कि आपको अभी ही चाहिए। चांस ही नहीं है कुछ नहीं दूंगा आपको।

गजब के फॉर्म में हैं वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी 248 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। 3 मैच की 3 पारी में एक अर्धशतक लगा चुके वैभव 40.67 की औसत से 122 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 17 गेंद में 52 रन है। उन्होंने यह पारी पहले ही मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली थी। इसके बाद उन्होंने गुजरात के खिलाफ 18 गेंद में 31 और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद में 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। मुंबई के खिलाफ मुकाबले में भी वैभव की बैटिंग देखकर हार्दिक उनका बैट चेक करते नजर आए थे।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article