क्रिकेट

U19 World Cup 2024 Final, IND vs AUS Pitch Report, Weather: भारत-ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 विश्व कप फाइनल की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 11, 2024, 11:23 AM IST

IND vs AUS U19 World Cup Final Pitch Report, Willowmoore Park and Benoni weather forecast Today: आज (11 February 2024) अंडर-19 विश्व कप 2024 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी के विलोमूर पार्क में आयोजित होगा। आइए जानते हैं इस अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा बेनोनी के मौसम का हाल।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, अंडर -9 विश्व कप 2024 पिच और वेदर रिपोर्ट

U19 World Cup 2024 Final, IND U19 (India) vs Australia U19 (AUS) ODI Pitch Report Willowmoore Park, Benoni Weather Forecast Today: भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 के फाइनल में भिड़ंत होने जा रही है। पांच बार की अंडर-19 चैंपियन टीम इंडिया का सामना तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से है। दोनों टीमें पिछली बार फाइनल में 6 साल पहले साल 2018 में न्यूजीलैंड में आयोजित विश्व कप के फाइनल में भिड़ी थीं जिसमें पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली टीम इंडिया बाजी मारने में सफल हुई थी। भारतीय टीम का अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन रहा है। टीम इंडिया रिकॉर्ड नौवीं और लगातार पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है। पिछले चार में से दो खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं। पिछली बार यश ढुल की कप्तानी में भारतीय टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी थी।

लगातार दूसरी बार खिताब जीतने पर है टीम इंडिया की नजर

साल 2022 की चैंपियन भारतीय टीम अपना खिताब बचाने के इरादे से कंगारुओं के खिलाफ उतरेगी। अगर टीम इंडिया इस बार चैंपियन बनती है तो वो लगातार दो बार खिताब जीतने वाली पाकिस्तान के बाद दूसरी टीम बन जाएगी। पाकिस्तान की टीम साल 2004 और 2006 में लगातार दो बार अंडर-19 चैंपियन बनने में सफल हुई थी। ऐसे में उदय सहारण की कप्तानी वाली टीम के पास भी इतिहास रचने का शानदार मौका है। फाइनल बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। इसी मैदान पर दोनों सेमीफाइनल मैच भी खेले गए थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि फाइनल मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा बेनोनी में पिच और मौसम का हाल?

भारत-ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 विश्व कप 2024 फाइनल की पिच कैसी होगी? (IND vs AUS, U19 World Cup 2024 Final Pitch Report)

बेनोनी के विलोमूर पार्क पर की पिच तेज गेंदबाजों के लिए अबतक मददगार रही है। इयाम बिशप बिनोनी की पिच को अंडर-19 विश्व कप इतिहास में इस्तेमाल की कई सबसे तेज पिच करार दे चुके हैं। पिच पर उछाल और स्विंग दोनों है जो तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगा। दोनों ही टीमों का तेज गेंदबाजी आक्रमण इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी। ऐसे भी रविवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में परिस्थितियां तेज गेंदबाजी के अनुकूल और अधिक हो जाएंगी।

अंडर-19 विश्व कप 2024 फाइनल के दौरान कैसा रहेगा बेनोनी का मौसम? (Benoni Weather Today)

रविवार को बेनोनी का मौसम क्रिकेट प्रेमियों के अरमानों पर पानी फेर सकता है। रविवार को बेनोनी में हल्की गरज के साथ बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। सुबह चार बजे से ही बारिश शुरू हो जाएगी जो कि दोपहर में भी रुक-रुक कर होती रहेगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और कम से कम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में मुकाबला पूरा हो पाएगा या नहीं इस बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। हालांकि आईसीसी ने फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे का प्रावधान किया है। ऐसे में मैच अगर बारिश की वजह से रविवार को पूरा नहीं हो पाता है तो सोमवार को बाकी बचा मैच खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार हैं:

भारत की संभावित एकादश:

आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारण (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरावेल्ली अवनीश राव (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौमी पांडे।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित एकादश:

सैम कोन्स्टास, हैरी डिक्सन, ह्यूज वेबजेन (कप्तान), हरजस सिंह, रेयान हिक्स (विकेटकीपर), ओलिवर पीक, टॉम कैंपबेल, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article