Major League Cricket: 34 साल के इस खिलाड़ी की धाकड़ गेंदबाजी, लगातार तीन मैचों में चटकाए 4 विकेट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 29, 2023, 09:35 AM IST

Major League Cricket, Texas Super Kings vs MI New York: मेजर लीग क्रिकेट के क्वालीफायर-2 में टेक्सास सुपर किंग्स और एमआई न्यूयॉर्क टीम का सामना हुआ। इस मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के 34 साल के गेंदबाज ने घातक गेंदबाजी कर सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को बड़ा स्कोर बनाने नहीं दिया।

Major League Cricket, Texas Super Kings vs MI New York: मेजर लीग क्रिकेट का रोमांच अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। शनिवार को चेन्नई का सामना मुंबई यानी चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की टीम टेक्सास सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम एमआई न्यूयॉर्क टीम से हुआ। एमआई न्यूयॉर्क टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7.90 की रनरेट से 158 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 35 रन के अंदर तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन डेवोन कॉन्वे और मिलिंद कुमार ने शानदार साझेदारी कर टीम को 100 के पार पहुंचाया। इसके बाद भी एमआई के गेंदबाज ने घातक गेंदबाजी कर टीम को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।

Trent Boult

राशिद खान और ट्रेंट बोल्ट। (फोटो- मेजर लीग क्रिकेट के ट्विटर से)

बोल्ट ने सबसे ज्यादा किए बोल्ड

टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाजी ट्रेंट बोल्ट ने विकेट चटकाए। उन्होंने सुपर किंग्स के खिलाफ कुल 4 ओवर में किए और 6 की इकोनॉमी से 24 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। इसके अलाव टिम डेविड दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 14 की इकोनॉमी के साथ एक ओवर में 14 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा एहसान आदिल और राशिद खान ने एक-एक विकेट झटके।

End of Feed