क्रिकेट

Most Wickets in T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान और बांग्लादेश की जीत के बाद इस गेंदबाज ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट

List of Top 5 Most Wicket Taker Bowler in T20 World Cup 2024 (टी20 विश्व कप 2024 में 5 सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची): जानिए टी20 विश्व कप 2024 में कौन से पांच गेंदबाज चल रहे हैं विकेटों की रेस में सबसे आगे। कौन से गेंदबाज पिछले आठ संस्करण में रहे विकेटों के सरताज?

Image

टी20 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज(साभार ICC)

Top 5 Bowler Most Wicket Taker in T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की सरजमीं पर हो रहा है। दोनों साझा रूप से टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। टूर्नामेंट का आगाज 2 जून को हुआ है और खिताबी मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। इस दौरान टूर्नामेंट तीन फेज से होकर गुजरेगा। पहला फेज लीग चरण का है जिसमें चार ग्रुप में बांटी गई 20 टीमें एक-एक बार एक दूसरे से भिड़ेंगी। इसके बाद सुपर 8 दौर में चारों ग्रुप की टॉप-2 टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टक्कर होगी। टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। वहीं फाइनल में दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। इस दौरान टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। 27 दिन के अंतराल में गेंदबाजों के लिए मुफीद पिच पर विकेटों की झड़ी लगेगी। आइए जानते हैं कौन से पांच गेंदबाज चल रहे हैं विकेटों की रेस में सबसे आगे?

टी20 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (Most Wicket Taker in T20 World Cup 2024)

क्रमांक खिलाड़ीमैचविकेट
1फजलहक़ फारूकी(अफगानिस्तान)29
2jराशिद खान (अफगानिस्तान)26
3नुवान तुषारा (श्रीलंका25
4मेहरन खान (ओमान)25
5रूबेन ट्रम्पेलमैन (नामीबिया)25

साल 2007 से 2022 तक के टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज(Most Wicket taker Bowler in Each World Cup)

सालखिलाड़ीदेशमैचविकेटऔसत
2007उमर गुलपाकिस्तान71311.92
2009उमर गुलपाकिस्तान71312.15
2010ड्रिक नैनेसऑस्ट्रेलिया71413.07
2012अजंथा मेंडिसश्रीलंका61509.80
2014इमरान ताहिरपाकिस्तान51210.91
2016मोहम्मद नबीअफगानिस्तान71213.66
2021वनिंदु हसरंगाश्रीलंका81609.75
2022वनिंदु हसरंगाश्रीलंका81513.26
टी20 विश्व कप के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मौजूदा कप्तान और लेग स्पिनर वनिंदु हसरंगा के नाम दर्ज है। हसरंगा ने साल 2021 में यूएई में 16 विकेट 8 मैच में लिए थे। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल और वनिंदु हसरंगा ऐसे दो गेंदबाज हैं जिन्होंने लगातार दो बार विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का कारनामा किया।

kw:

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article