SRH vs RR Highlights : राजस्थान रॉयल्स को घर के बाहर मिली पहली हार, हैदराबाद ने अंतिम गेंद पर जीता मैच
SRH vs RR Highlights : राजस्थान रॉयल्स को घर के बाहर मिली पहली हार, हैदराबाद ने अंतिम गेंद पर जीता मैच
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी। टीम ने पॉवरप्ले में ही 2 विकेट गंवा दिए थे। उन्होंने इस दौरान केवल 37 रन बनाए थे। हालांकि पॉवरप्ले के बाद ट्रेविस हेड और नीतीश रेड्डी ने 96 रनोें की शानदार साझेदारी की और टीम को एक मजबूत स्थिति में ले गए। वहीं अंत में हेनरी क्लासेन ने 19 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार ले जाने में मदद की। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत खराब रही। उन्होंने पहले ओवर में ही 2 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि इसके बाद पराग और यशस्वी ने शतकीय साझेदारी से मैच को लगभग हैदराबाद से छीन लिया था हालांकि दोनों ही आउट हो गए और अंतिम बॉल पर हैदराबाद एक रन से जीत गई। राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में केवल 200 रन बना पाई।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, शिमरॉन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा
