क्रिकेट

घरेलू धरती पर पूरी तरह बदली दिखती है टीम इंडिया, विश्व कप जीतने की है प्रबल दावेदार- पूर्व कीवी कप्तान का बयान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2023, 02:20 PM IST

India vs New Zealand: पूर्व कीवी कप्तान के मुताबिक, ‘‘जसप्रीत बुमराह बहुत अच्छी तरह से आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं जबकि कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उसके शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों ने हमेशा उपयोगी योगदान दिया है।’’

Image

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रोस टेलर ने भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ की है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रोस टेलर का मानना है कि भारतीय टीम अपनी घरेलू धरती पर पूरी तरह से बदली हुई नजर आती है और वह विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम ने अपने पहले चारों में जीतकर विश्व कप में शानदार शुरुआत की है।

आईसीसी के लिए अपने कॉलम में उन्होंने लिखा,‘‘भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों में पूरी तरह से बदली हुई नजर आती है और उन्होंने अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। प्रतियोगिता के वर्तमान चरण में वह खिताब की प्रबल दावेदार नजर आती है।’’

भारत ने अभी तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं जबकि गेंदबाजी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तथा स्पिनर कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

पूर्व कीवी कप्तान के मुताबिक, ‘‘जसप्रीत बुमराह बहुत अच्छी तरह से आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं जबकि कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उसके शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों ने हमेशा उपयोगी योगदान दिया है।’’

उन्होंने कहा,‘‘आप हमेशा अपने चोटी के तीन बल्लेबाजों से अच्छे स्कोर की उम्मीद नहीं कर सकते लेकिन अब लगता है कि उनको श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के रूप में चौथे और पांचवें नंबर पर भी अच्छे बल्लेबाज मिल गए हैं।’’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article