क्रिकेट

IPL Playoffs Schedule: जारी हुआ आईपीएल 2023 के प्लेऑफ का कार्यक्रम, जानिए कब-कहां होंगे मुकाबले

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 21, 2023, 07:52 PM IST

बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल 2023 के प्लेऑफ दौर के कार्यक्रम और वेन्यू के नाम का ऐलान कर दिया। जानिए कब और कहां खेला जाएगा क्वालीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला।

Image

आईपीएल 2023 प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू और कार्यक्रम(साभार IPL/BCCI)

TATA IPL 2023 BCCI Playoffs and Final: आईपीएल 2023 का आगाज हुए तीन सप्ताह से ज्यादा गुजर चुके हैं। सभी टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए के दूसरे के साथ जद्दोजहत करती दिख रही हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने शुक्रवार को चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे आईपीएल-16 के 29वें मुकाबले के आगाज से पहले प्लेऑफ मैचों और फाइनल के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया।

अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल

आईपीएल 2023 के प्लेऑफ दौर का पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला चेन्नई के एमएस चिंदबरम स्टेडियम में 23 और 24 मई को खेले जाएंगे। इसके बाद 26 मई को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें पहले क्वालीफायर मुकाबले में हारने वाली और एलिमिनेटर मुकाबले में जीतने वाली टीमों के बीच भिड़ंत होगी। टूर्नामेंट का फाइनल 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछली बार भी आईपीएल का फाइनल अहमदाबाद में खेला गया था। लेकिन पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला गया था।

21 मई को होगा लीग राउंड का अंत

आईपीएल 2023 में लीग दौर में कुल 68 मुकाबले खेले जाएंगे। 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सीजन का आखिरी लीग में 21 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। उसके दो दिन बाद प्लेऑफ दौर चेन्नई में शुरू होगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article