क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप में कुल कितने गिरे विकेट, क्या रहा शतक और अर्धशतकों का आंकड़ा; पढ़ें पूरा लेखा-जोखा

T20 World Cup 2026 All Stats: एक महीने तक चले T20 वर्ल्ड कप 2026 को उसका चैंपियन मिल गया। भारतीय टीम ने लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार खिताब जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। आइए जानते हैं पूरे टूर्नामेंट का लेखा जोखा क्या रहा।

Image

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा लेखा-जोखा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2026 All Stats: 7 फरवरी से 8 मार्च तक चले क्रिकेट के महाकुंभ का सुखद समापन हो गया। भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेले गए फटाफट क्रिकेट टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अपना खिताब बरकरार रखा। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात देकर लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार खिताब जीता। वहीं, होस्ट नेशन के रूप में खिताब जीतकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले गए। इस दौरान बल्ले और गेंद के बीच गजब का रोमांच देखने को मिला। बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा रन बनाने और गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने की कोशिश करते दिखे। टूर्नामेंट के दौरान सभी टीमों के खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट दिया। छोटी टीमों में इटली, नेपाल, जिम्बाब्वे ने अपनी छाप छोड़ी। टूर्नामेंट के दौरान कई नए रिकॉर्ड बने और पुराने ध्वस्त हो गए। आइए जानते हैं टूर्नामेंट का पूरा लेखा-जोखा क्या रहा।

कुल कितने और कैसे बने रन?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 17,582 रन बने। लास्ट के तीन ओवर (18, 19 और 20) में कुल 3270 रन बने। फ्री हिट के जरिए 101 रन और पहले पावरप्ले में कुल 5,411 रन बने। मैदान के वैगन वील को देखें तो, सबसे ज्यादा मिड विकेट के एरिया में रन बने। इस क्षेत्र में बल्लेबाजों ने 4150 रन बनाए। कवर्स पर 2788, मिड ऑन पर 2404 रन, मिड ऑफ पर, 2037, स्क्वायर लेग पर 1691, प्वाइंट पर 1670, थर्ड मैन की तरफ 1102 रन और फाइन लेग की तरफ 1016 रन बने।

ग्राफिक्स- AI

फोटो- AI

चौके और छक्कों की हुई बारिश

टूर्नामेंट में बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की खूब पिटाई की। पूरे सीजन कुल 2214 बाउंड्री लगीं। इनमें 1434 चौके और 780 छक्के शामिल रहे। कुल बाउंड्री की मदद से 10416 रन बने। चौकों से 5736 और छक्कों से 4680 रन बल्लेबाजों ने बटोरे। भारतीय टीम ने अकेले 106 छक्के लगाए।

ग्राफिक्स- AI

ग्राफिक्स- AI

रन स्कोर का प्रतिशत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले से कुल 16844 रन बने। इनके प्रतिशत की बात करें तो बल्लेबाजों ने 26.50 प्रतिशत सिंगल से रन बन बटोरे। 9.44 प्रतिशत दो रन का रहा। 0.43 प्रतिशत ही तीन रन भागकर लिए गए हैं। 32.62 प्रतिशत चौके से तो 26.65 प्रतिशत छक्कों की मदद से रन बटोरे गए हैं।

कुल गिरे विकेट

टूर्नामेंट में कुल 699 विकेट गिरे, जिसमें से 95 डक शामिल है।

आउट होने का मोड-

  • कैच- 485
  • बोल्ड- 123
  • एलबीडब्ल्यू- 32
  • रन आउट- 39
  • अन्य- 20

बॉलिंग और फील्डिंग के आंकड़े

गेंदबाजों ने भी खूब मेहनत की। टूर्नामेंट में कुल 12059 बॉल फेंकी गई। इसमें 14 ओवर मेडन रहे। 46 नो बॉल रही और 429 बॉल वाइट। पूरे टूर्नामेंट के दौरान 53 प्रतिशत पेस बॉलिंग हुई, जबकि 47 प्रतिशत स्पिन गेंदबाजी कराई गई।

फील्डिंग करते हुए खिलाड़ियों ने अद्भुत कैच लपके। इनमें ग्लेन फिलिप्स, बेनेट, पथुम निसांका और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों ने कुच उम्दा कैच लपके। पूरे टूर्नामेंट में कुल 595 कैच रहे, जिसमें से 485 कैच लपके गए और 110 कैच ड्रॉप हुए। 11 बार डायरेक्ट थ्रो विकेट पर लगे और 17 स्टंपिंग की गई।

ग्राफिक्स- AI

ग्राफिक्स- AI

शतक और अर्धशतक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 86 अर्धशतक लगे। वहीं, शतक की बात करें तो इस संस्करण में कुल 7 शतक लगे। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक दो शतक जड़े। न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट ने सर्वाधिक चार अर्धशतक जड़े।

    क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमार author

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

    End of Article
    Subscribe to our daily Newsletter!