क्रिकेट

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज के कप्तान ने विश्व कप में विजयी आगाज के बाद की पापुआ न्यू गिनी की तारीफ

टी20 विश्व कप 2024 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ विजयी आगाज करने के बाद कड़ी चुनौती देने वाली विरोधी टीम की जमकर तारीफ की है।

Image

रोवमैन पॉवेल(साभार T20 World Cup)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज ने की टी20 विश्व कप में विजयी शुरुआत
  • पापुआ न्यू गिनी को दी 5 विकेट से मात
  • 137 का विजयी लक्ष्य हासिल करने में विडीज के छूटे पसीने

जॉर्जटाउन (गयाना): दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2024 में पापुआ न्यू गिनी को 5 विकेट मात देकर विजयी शुरुआत की। गयाना के जॉर्जटाउन में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पापुआ न्यू गिनी को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पापुआ न्यू गिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसे हासिल करने में विंडीज की टीम के पसीने छूट गए। 16 ओवर में 97 रन पर 5 विकेट वेस्टइंडीज ने गंवा दिए थे। लेकिन अंत में रोस्टन चेज और आंद्रे रसेल दम दिखाते हुए 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर विंडीज को 5 विकेट से जीत दिला दी।रोस्टन चेज 42 और आंद्रे रसेल 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

पीएनजी ने किया शानदार प्रदर्शन

विश्व कप में विजयी शुरुआत करने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने कड़ी टक्कर देने वाले पापुआ न्यू गिनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार क्रिकेट खेली। पॉवेल ने मैच के बाद कहा,'इस प्रदर्शन का श्रेय पीएनजी को दिया जाना चाहिए। उनकी योजना सरल थी और उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला। एक बॉलिंग यूनिट के रूप में हम और मजबूत होना चाहते हैं। जब से मैं टीम का कप्तान बना हूं हमारी 70-80 प्रतिशत टीम एक साथ खेल रही है। '

हमने की अच्छी गेंदबाजी

पॉवेल ने रोस्टन चेज की तारीफ करते हुए कहा, उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और फिर अंत में विश्व कप में दबाव वाले मुकाबले में अपना संयम बनाए रखना, यह हमारे लिए सुखद है। हालांकि हम जिस स्तर की क्रिकेट खेलना चाहते थे वैसा नहीं खेल पाए। हम अपने 60-70 प्रतिशत पर थे। उम्मीद है कि हम दूसरे मैच में इसे ठीक कर पाएंगे।

हमें अपनी टीम के प्रदर्शन पर है गर्व

दूसरी बार टी20 विश्व कप में शिरकत कर रही पीएनजी के कप्तान असद वाला ने कहा, हमें अपनी टीम के प्रयास पर गर्व है। यह प्रतिस्पर्धी स्कोर था लेकिन अगर 10 से 15 रन और बन गये होते तो अच्छा होता। हमने उन पर दबाव बनाया, उससे खुश हैं।'महत्वपूर्ण मौकों पर हमें विकेट मिले। विश्व कप हमारे लिए एक अवसर और चुनौती है जिसका हम इंतजार कर रहे हैं। हम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

फिल सिमंस साबित हुए पीएनजी के लिए मददगार

वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी और कोच फिल सिमंस पापुआ न्यू गिनी के सलाहकार हैं, उनके बारे में वाला ने कहा, उनकी मौजदगी पिच और परिस्थितियों के मामले में हमारे लिए मददगार रही है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article