क्रिकेट

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का ऐसा है सुपर-8 राउंड का शेड्यूल, जानिए कब, किससे और कहां होगी भिड़ंत

भारत और कनाडा के बीच शनिवार को टी20 विश्व कप का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। टीम इंडिया ने ग्रुप-ए में पहले पायदान पर रहते हुए लीग दौर का अंत किया। अब जानिए सुपर -8 राउंड का भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल, कब, कहां और किस टीम से होगी भिड़ंत।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम का सुपर 8 राउंड का पूरा शेड्यूल, टी20 विश्व कप 2024

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • सुपर 8 राउंड में ग्रुप-1 में मिली है टीम इंडिया को जगह
  • भारत के साथ अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की है टीम
  • अफगानिस्तान के खिलाफ करेगी सुपर-8 राउंड की शुरुआत

Indian Cricket team, Super-8 Schedule: भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा के बीच लॉडरहिल में शनिवार को खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। भारत और कनाडा की टीमों को एक-एक अंक बांटने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस मुकाबले में भारतीय टीम सुपर-8 राउंड की तैयारी करना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। टीम इंडिया ग्रुप ए में अजेय रही और चार मैच में तीन जीत और एक रद्द मुकाबले के साथ सुपर-8 राउंड में पहुंची। भारतीय टीम ग्रुप में 7 अंक के साथ पहले पायदान पर रही। वहीं कनाडा की टीम चार मैच में 2 जीत, एक हार और एक रद्द मुकाबले के साथ दूसरे पायदान पर रहते हुए सुपर-8 राउंड में पहुंची है।

भारतीय टीम को सुपर 8 में ग्रुप-1 में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के साथ जगह मिली है। तीसरी टीम बांग्लादेश और नीदरलैंड में से कोई एक हो सकती है। बांग्लादेश के सुपर-8 में पहुंचने की संभावना ज्यादा प्रबल है। ऐसे में आईए जानते हैं भारतीय टीम कब, कहां और किस टीम के खिलाफ खेलेगी मुकाबले?

सुपर-8 का टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम

08:00 PM
क्रमांकतारीखबनामवेन्यूटाइम
120 जून, 2024अफगानिस्तानबारबाडोस08:00 PM
222 जून, 2024बांग्लादेशएंटिगा
324 जून, 2024ऑस्ट्रेलियासेंट लुसिया08:00 PM

अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू करेगी टीम इंडिया अभियान

भारतीय टीम सुपर 8 राउंड में ग्रुप-1 अपने अभियान की शुरुआत 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस में करेगी। इसके बाद टीम इंडिया की 22 जून को बांग्लादेश और नीदरलैंड में से किसी एक से एंटिगा में होगा। सुपर 8 राउंड में आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंट लुसिया में 24 जून को खेलेगी। तीनों ही मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेले जाएंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article