क्रिकेट

T20 World Cup 2024: तय हुई आठ टीमें, ऐसा है सुपर-8 राउंड के मैचों का पूरा कार्यक्रम

T20 World Cup 2024, Super 8 Round Full Schedule: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड में जानिए पहुंची हैं कौन-कौन सी टीमें? कब शुरू होंगे दूसरे दौर मुकाबले ऐसा है टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 दौर का पूरा कार्यक्रम, जानें भारत समेत हर टीम के मैच की तारीख और वेन्यू।

Image

T20 World Cup 2024: तय हुई आठ टीमें, ऐसा है सुपर-8 राउंड के मैचों का पूरा कार्यक्रम

KEY HIGHLIGHTS
  • सुपर-8 राउंड की टीमें हुई तय
  • हर टीम खेलेगी 3 मैच
  • जानें कब और किस दिन होंगे सारे मुकाबले

T20 World Cup 2024, Super 8 Round Full Schedule: टी20 विश्व कप के लीग दौर की समाप्ति से पहले ही सुपर-8 राउंड में पहुंचने वाली आठ टीमों के नाम का फैसला हो गया। बांग्लादेश की टीम सुपर-8 राउंड में एंट्री करने वाली आखिरी टीम मिली। नेपाल को मात देकर बांग्लादेश ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका के बाद सुपर-8 राउंड में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। ग्रुप ए से भारत और अमेरिका, ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीमें सुपर-8 राउंड में पहुंची हैं।

चार-चार टीमों के हैं सुपर-8 राउंड में दो ग्रुप

सुपर 8 राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाली 8 टीमों को चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम को जगह मिली है। वहीं दूसरे ग्रुप में अमेरिका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं। सुपर-8 राउंड में सभी टीमें अपने ग्रुप में एक दूसरे से एक-एक बार भिड़ेंगी। सुपर-8 राउंड में कुल 12 मैच खेले जाएंगे।

19 जून को होगी सुपर-8 राउंड की शुरुआत

सुपर-8 राउंड की शुरुआत 19 जून, 2024 को ग्रुप-2 में शामिल अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच भिड़ंत के साथ होगी। अमेरिका मुकाबला एंटिगा के नॉर्थ साउंड में खेला जाएगा। सुपर-8 राउंड का आखिरी मैच 25 जून को सेंट विन्सेंट के किंग्सटाउन में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दोनों ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

T20 WC Super 8 schedule

टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 राउंड का पूरा शेड्यूल

T20 World Cup 2024 Super-8 Round Full Schedule (टी20 विश्व कप 2024 सुपर-8 राउंड पूरा शेड्यूल)

टीम -1
क्रमांकतारीखग्रुप

टीम-2

वेन्यूटाइम 119 जून, 2024ग्रुप-2अमेरिकादक्षिण अफ्रीकाएंटिगा08:00 PM220 जून, 2024ग्रुप-2इंग्लैंडवेस्टइंडीजसेंट लूसिया06:00 AM320 जून, 2024ग्रुप-1अफगानिस्तानभारतबारबाडोस08:00 PM421 जून, 2024ग्रुप-1ऑस्ट्रेलियाबांग्लादेशएंटिगा06:00 AM521 जून, 2024ग्रुप-2इंग्लैंडदक्षिण अफ्रीकासेंट लूसिया08:00 PM622 जून, 2024ग्रुप-2अमेरिकावेस्टइंडीजबारबाडोस06:00 AM722 जून, 2024ग्रुप-1भारतबांग्लादेशएंटिगा08:00 PM823 जून, 2024ग्रुप-1अफगानिस्तानऑस्ट्रेलियासेंट विन्सेंट06:00 AM923 जून, 2024ग्रुप-2अमेरिकाइंग्लैंडबारबाडोस08:00 PM1024 जून, 2024ग्रुप-2वेस्टइंडीजदक्षिण अफ्रीकाएंटिगा06:00 AM1124 जून, 2024ग्रुप-1ऑस्ट्रेलियाभारतसेंट लुसिया08:00 PM1225 जून, 2024ग्रुप-1अफगानिस्तानबांग्लादेशसेंट विन्सेंट06:00 AM

(नोट समय भारतीय समयानुसार है।)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article