SRH vs PBKS, मैच हाईलाइट्स: कूपर कोनोली के शतक पर फिरा पानी, हैदराबाद ने पंजाब को पटखनी देकर किया अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा
SRH vs PBKS Match Highligts: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन के अंतर से मात देकर अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। पंजाब किंग्स लगातार तीसरी हार के बाद दूसरे पायदान पर खिसक गई है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
SRH vs PBKS, मैच हाईलाइट्स: कूपर कोनोली के शतक पर फिरा पानी, हैदराबाद ने पंजाब को पटखनी देकर किया अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा
सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन का स्कोर खड़ा किया है। हैदराबाद को यहां तक पहुंचाने में अहम भूमिका हेनरिक क्लासेन ने अदा की। क्लासेन 43 गेंद में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं ईशान किशन ने 55(32), अभिषेक शर्मा ने 35(13), ट्रेविस हेड ने 38(19) और नीतीश रेड्डी ने 29(13) रन की आतिशी पारी खेली। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने पारी में कुल 17 छक्के जड़े। जीत के लिए पंजाब किंग्स को 236 रन का विशाल लक्ष्य मिला है। क्लासेन और ईशान ने पारी की शुरुआत में मिले दो-दो जीवनदान का फायदा उठाया। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजय कुमार वैशाक और लॉकी फर्ग्युसन ने को एक-एक सफलता मिली।
आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स दोनों का अबतक सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले बार की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स की टीम को अबतक खेले 9 मैच में से 6 में जीत मिली है जबकि 2 मैच में उसे हार मिली है। एक मैच उसका बारिश की भेंट चढ़ गया। पंजाब के खाते में 13 अंक हैं और वो अंक तालिका में पहले स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अबतक खेले 10 मैच में से 6 में जीत मिली है जबकि 4 में उसे हार मिली है। उसका नेट रन रेट 0.644 है। उसके खाते में 12 अंक हैं। अंक तालिका में हैदराबाद की टीम तीसरे नंबर पर है। आज के मुकाबले में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज हो जाएगी। इस मैच में दोनों ही टीम जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी। ऐसे में हैदराबाद और पंजाब के बींच कांटे की टक्कर आज देखने को मिलेगी। मैच के ताजा स्कोर अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, शाकिब
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11:
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Head to Head)
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच अबतक कुल 25 मैच खेले गए हैं जिसमें से हैदराबाद ने 17 मैच में जीत दर्ज की है वहीं 8 मैच में पंजाब को विजय मिली। दोनों के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले गए पहले दौर के मुकाबले में पंजाब ने 6 विकेट के अंतर से 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दर्ज की थी। ऐसे में हैदराबाद अपने घर पर आज पंजाब से हिसाब चुकता करना चाहेगी।
हैदराबाद और पंजाब की आईपीएल 2026 टीमें ( Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Full Squads)
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Sunrisers Hyderabad Full Squad):
पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।
पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Punjab Kings Full Squads)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद।
