SRH TATA IPL 2026 Schedule: धमाल मचाने को तैयार सनराइजर्स हैदराबाद, जानिए कब, कहां और किस-किस से भिड़ेगी ऑरेंज आर्मी

SRH TATA IPL 2026 Schedule (सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 मैच शेड्यूल) Match List, Match Timings Team Squad: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी हो गया है। आईपीएल के 19वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद अपने पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी से भिड़ेंगी। जानिए कब, कहां और किस टीम के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में खेलेगी एक बार की चैंपियन एसआरएच? ऐसा है हैदराबाद की टीम के मैचों का पूरा कार्यक्रम।

Sunrisers Hyderabad Schedule Match Date And Venue IPL 2026: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल 10 खिलाड़ियों को खरीदा। इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन को 13 करोड़ में अपने साथ जोड़कर टीम को और मजबूत किया। अनकैप्ड प्लेयर सलिल अरोड़ा पर 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए। हैदराबाद का पहला मैच 28 मार्च की तारीख को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के साथ है।

SRH IPL Schedule.

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल शेड्यूल।

ऑरेंज आर्मी यानी एसआरएच के पास बल्लेबाजों की भरमार हो गई है, जो किसी भी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने पिछले दो सीजन में गदर काटा हुआ है। इसके बाद ईशान किशन, हेनरिक्स क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम को मजबूती दिलाई है। पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

End of Feed