क्रिकेट

अहमदाबाद टेस्ट से पहले सुनील गावस्कर ने पिच को लेकर दिया टीम इंडिया को सुझाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 10:47 AM IST

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गवास्कर ने अहमदबाद टेस्ट से पहले टीम इंडिया को सुझाव दिया है कि वहां की पिच कैसी होनी चाहिए। आपको बता दें कि इंदौर टेस्ट में दोनों टीम के बीच केवल 2 दिन और 1 सेशन में मैच खत्म हो गया था। आखिरी टेस्ट टीम इंडिया के लिए खास है।

Image

सुनील गावस्कर पूर्व भारतीय बल्लेबाज

Photo : Twitter

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को पहले ही रिटेन कर चुकी टीम इंडिया के लिए चौथा और आखिरी टेस्ट जीतना बेहद जरूरी हैं। यदि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरना है तो उसे जीत दर्ज करनी होगी वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज ड्रॉ करने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट 3 दिन के भीतर जीत लिया था। भारत की बल्लेबाजी उस टेस्ट में पूरी तरह से फेल रही थी। पहली पारी में टीम 109 और दूसरी पारी में केवल 163 रन बनाकर आउट हो गई थी।

इंदौर टेस्ट के बाद भारत के सामने चुनौती

इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 2 दिन और एक सेशन में 9 विकेट से हरा दिया था। इसके बाद भारत के सामने पिच के मिजाज को लेकर बड़ी चुनौती है। हालांकि, तीसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने कहा था कि यदि इंदौर में परिणाम मनमाफिक आता है तो वह अहमदाबाद की पिच को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तरह इस्तेमाल करना चाहेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है।

सुनील गावस्कर ने दी सलाह

अहमदाबाद टेस्ट से पहले सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को पिच को लेकर सलाह दी है। उन्होंने कहा 'अहमदाबाद की पिच बैलेंस हो जहां बल्ले और गेंद की बराबर लड़ाई देखने को मिले। उन्होंने इंदौर की पिच का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह का पिच मेजबान के लिए उल्टा पड़ सकता है। उन्होंने कहा 'मुझे नहीं पता अहमदाबाद की पिच कैसी होगी, लेकिन इसे संतुलित होना चाहिए। जहां नई गेंद से बल्लेबाजों को मदद मिले और तीसरे और चौथे दिन गेंदबाजों को टर्न प्राप्त हो।

हालांकि, गावस्कर अकेले नहीं हैं जो इस सीरीज में इस्तेमाल किए गए पिच को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article