शुभदीप घोष बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, इनके बारे में जानिए

Subhadeep Ghosh Appointed As Fielding Coach Of Team India: शुभदीप घोष ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच के तौर पर टी दिलीप की जगह ली है। 57 वर्षीय घोष इससे पहले दो साल तक भारतीय महिला टीम के फील्डिंग कोच रह चुके हैं। आइए जानते हैं कौन हैं शुभदीप घोष।

श्रीलंका के आगामी दो-टेस्ट दौरे से पहले शुभदीप घोष ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच के तौर पर टी दिलीप की जगह ली है। 57 वर्षीय घोष इससे पहले दो साल तक भारतीय महिला टीम के फील्डिंग कोच रह चुके हैं। इस दौरान वे 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप और 2023 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे। घोष ने इंडिया ए के साथ भी काम किया है और असम की सीनियर पुरुष टीम के हेड कोच भी रहे हैं।

Subhadeep Ghosh Takes Over As New Fielding Coach Of Team India

शुभदीप घोष बने भारतीय टीम के नए फील्डिंग कोच (X/ACA)

एक खिलाड़ी के तौर पर, घोष दाएं हाथ के बल्लेबाज थे और उन्होंने असम और रेलवे का प्रतिनिधित्व किया था। अपने घरेलू करियर के दौरान उन्होंने 17 फर्स्ट-क्लास मैच और 17 लिस्ट ए मैच खेले। भारत श्रीलंका के खिलाफ अपनी दो-टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त को गाले में करेगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त को कोलंबो के SSC में खेला जाएगा।

End of Feed