Stuart Broad's Ultimate Test 11: स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुनी अपनी ऑल टाइम टेस्ट इलेवन, एक भारतीय को दी टीम में जगह

इंग्लैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी अल्टीमेट टेस्ट 11 का ऐलान किया है जिन खिलाड़ियों के खिलाफ वो मैदान पर उतरे। अपनी इस टीम में उन्होंने केवल एक भारतीय बैटर को शामिल किया है।

लंदन: इंग्लैंड के धाकड़ पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट की बेस्ट प्लेइंग-11 का ऐलान किया है जिनके खिलाफ उन्होंने क्रिकेट खेली। अपनी इस अल्टीमेट प्लेइंग-11 में ब्रॉड ने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा 51 शतक जड़ने वाले भारत के धाकड़ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को जगह नहीं दी है। हालांकि विराट कोहली ब्रॉड की प्लेइंग-11 में जगह हासिल करने में सफल रहे हैं।

Stuart Broad

स्टुअर्ट ब्रॉड

स्मिथ और संगकारा होंगे टीम के ओपनर

ब्रॉड ने अपनी टीम में पारी की शुरुआत के लिए दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ग्रीह्म स्मिथ और श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा को चुना है। संगकारा टीम के विकेटकीपर भी होंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग को उन्होंने तीसरे पायदान पर बल्लेबाजी के लिए चुना है। विराट कोहली नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उनकी पसंद बने हैं। विराट की उन्होंने सचिन तेंदुलकर पर वरीयता दी है।

End of Feed