India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: 193 रन पर सिमटी भारत की दूसरी पारी, श्रीलंका को जीत के लिए मिला 372 रन का टारगेट
India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई। श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का टारगेट मिला है। भारत ने पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल की थी।
India vs Sri Lanka Test 4th Day Live Score: 193 रन पर सिमटी भारत की दूसरी पारी, श्रीलंका को जीत के लिए मिला 372 रन का टारगेट
भारत ने पहली पारी के आधार पर 178 रन की बढ़त ले ली। 462 रन के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत की ओर से मानव सुथार ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके। श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुशा ने अपने करियर का पहला शतक जड़ा। सोनल के अलावा डिकवेला ने 80 रन की पारी खेली। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की।
तीसरे दिन पहले सत्र में कुल 6 विकेट गिरे और 101 रन बने। पहले सत्र में भारत ने केवल दो रन बनाए और एक विकेट गंवाया और श्रीलंका ने 99 रन पर पांच विकेट गंवाए। सुथार ने दो और सिराज-कुलदीप और जडेजा ने एक-एक विकेट झटके। भारत ने पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है।
हालांकि, दूसरे सत्र में श्रीलंका ने वापसी की राह पकड़ी। इस सत्र में श्रीलंका ने 116 रन बनाए। निरोशन डिकवेला (71) और सोनल दिनुशा (62) ने शतकीय साझेदारी की। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। दूसरे सत्र में भारत को कोई भी विकेट नहीं मिला।
दूसरे दिन का खेल लगातार बारिश और मैदान गीला होने के कारण दोपहर 2:35 बजे शुरू हो सका। इस लंबे अंतराल का फायदा श्रीलंकाई गेंदबाजों को मिला। देवदत्त पडिक्कल 167 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल और ध्रुव जुरैल ने अर्धशतकीय पारी खेली।
दूसरे दिन बारिश के कारण सिर्फ दो सेशन का खेल हो पाया। पहले सेशन में कुल 76 रन बने और तीन विकेट गिरे। दूसरे सेशन में 96 रन बने और चार विकेट गिरे। कुल मिला कर दूसरे दिन का खेल दोनों टीमों के नाम रहा। लेकिन भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि पिच स्पिनरों के लिए मददगार बनती जा रही है। तीसरे दिन यह देखना अहम होगा कि पिच कैसे खेलती है।
