Sri Lanka ODI Squad: श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 जुलाई से शुरू होने जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सीरीज का आगाज 2 जुलाई को होगा। सीरीज के दूसरा और तीसरा वनडे 5 और 8 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज के पहले दो मैच कोलंबो में और तीसरी पल्लेकल में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच फिलहाल दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें मेजबान टीम जीत के करीब पहुंच गई है।

Sri Lanka Cricket Team

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka Cricket X)

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम:

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, निशान मधुशंका, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कमिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानागे, दुनिथ वेललागे, वनिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, मिलन रत्नानायके, दिलशान मधुशंका, असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा।

(डेवलपिंग स्टोरी)

End of Feed