SRH vs LSG : हैदराबाद और लखनऊ के बीच आईपीएल मैच

आज (27 March 2025) इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के सातवें मैच से टीमें अपना दूसरा मुकाबला खेलना शुरू कर रही हैं। आज का आईपीएल 2025 मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। जहां हैदराबाद की टीम सीजन में अपना पहला मैच जीत चुकी है, वहीं लखनऊ की टीम को पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी। यहां हम जानेंगे हैदराबाद बनाम लखनऊ आज के मैच की पिच रिपोर्ट और ग्राउंड से जुड़े अहम व खास आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज होगा सातवां मुकाबला
  • आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच
  • ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा

SRH vs LSG : टी20 क्रिकेट में दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे महंगी लीग आईपीएल के 18वें संस्करण में आज सातवां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants) से होगा। मैच हैदराबाद (Hyderabad) के मैदान पर खेला जाएगा।इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से शिकस्त देकर विजयी आगाज किया था। वहीं, दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 विकेट से शिकस्त मिली थी। आज जहां हैदराबाद की टीम अपने जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगी, वहीं लखनऊ पिछली हार को भुलाकर जीत के ट्रैक पर आने की कोशिश करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद टीम की अगुवाई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पैट कमिंस (Pat Cummins) करेंगे। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है। हैदराबाद और लखनऊ के बीच आज का मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा और टॉस 7:00 बजे होगा।

आज इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले एक नजर डाल लेते हैं टूर्नामेंट के इतिहास में इन दोनों टीमों के आपस में खेले गए मैचों के आंकड़ों पर। आईपीएल इतिहास में अब तक हैदराबाद और लखनऊ की टीमों के बीच सिर्फ 4 मैच हुए हैं। इन चार मुकाबलों में लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है। लखनऊ ने 3 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी है, जबकि हैदराबाद की टीम को सिर्फ 1 मैच में लखनऊ को मात देने में सफलता मिली है। आज का आईपीएल मुकाबला हैदराबाद में होने वाला है तो इस वेन्यू पर इन दोनों टीमों के आंकड़े भी देख लेते हैं। हैदराबाद के मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स और मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच अब तक एक मैच ही हुआ है और उस मुकाबले में मेजबान लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की थी।

End of Feed