आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश का आमना-सामना हुआ। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली दक्षिण अफ्रीका के लिए रिले रोसौव ने जमकर धमाल मचाया। तीन नंबर पर उतरे रोसौव ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की खूब धुनाई की और तूफानी शतक ठोक दिया। यह मौजूदा टूर्नामेंट की पहली सेंचुरी है। उन्होंने 56 गेंदों में 7 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत 109 रन की पारी खेली। रोसौव ने अपना सैकड़ा 52 गेंदों में कंप्लीट किया। वह टी20 विश्व कप में शतक मारने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले खिलाड़ी हैं। बता दें कि रोसौव ने छोटे से टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में दूसरी शतकीय पारी खेली है। उन्होंने पहला शतक अक्टूबर, 2022 में भारत के खिलाफ जमाया था।
क्रिकेट
SA vs BAN: रिले रोसौव के बल्ले ने बांग्लादेश के खिलाफ उगली आग, जड़ा टी20 विश्व कप 2022 का पहला शतक
- Agency by: Agency
- Updated Oct 27, 2022, 12:01 PM IST
