SA T20 World Cup 2024 Squad: दक्षिण अफ्रीका की टी20 विश्व कप 2024 टीम का ऐलान कर दिया गया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसकी अगुवाई एडेन मार्करम (Aiden Markram) करेंगे। इस टीम में दिग्गज खिलाड़ियों में डेविड मिलर (David Miller) का नाम भी शामिल है जिनका ये अंतिम टी20 विश्व कप हो सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने जिस टीम का ऐलान किया है उसमें तेज गेंदबाजों में कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्ट्जे और मार्को जानसन मौजूद हैं। वहीं डेविड मिलर की तरह ओपनर क्विंटन डी कॉक का भी ये अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हो सकता है। वो वनडे क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीका की टी20 वर्ल्ड कप टीम
एडेन मार्कराम (सी), बार्टमैन, जेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, मारको जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिच नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।
दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान एडेन मार्करम संभालेंगे जो इन दिनों आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने जा रहा है। इससे पहले सोमवार को न्यूजीलैंड ने भी अपनी टीम का ऐलान किया था।
ये है न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप 2024 टीम
केन विलियमसन (कप्तान), फिन ऐलेन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी और टिम साउथी।
