क्रिकेट

PAK vs SA: संन्यास से लौटते ही चमके डिकॉक, रिकॉर्डतोड़ पारी खेलकर दिलाई जीत

PAK vs SA: साउथ अफ्रीका ने 3 मैच की वनडे सीरीज में वापसी कर ली है। दूसरे वनडे में उसने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे क्विंटन डीकॉक जिन्होंने शतकीय पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Image

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान (साभार-x)

PAK vs SA: इकबाल स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 270 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 59 गेंद शेष रहते केवल 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो रहे क्विंटन डीकॉक जिन्होंने अपने वनडे करियर का 22वां शतक जड़ा। उन्होंने 119 गेंद में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 123 रन की नाबाद पारी खेली। डीकॉक ने टॉनी डीजॉर्जी के साथ दूसरे विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी की। डीजॉर्जी ने 63 गेंद में 76 रन की पारी खेली। पहले मुकाबले में भी डीकॉक ने शानदार 63 रन बनाए थे। इस जीत के साथ ही 3 मैच की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।

इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। सैम अयूब ने 53, सलमान आगा ने 69 और मोहम्मद नवाज ने 59 रन की पारी खेली। इन 3 खिलाड़ियों के अलावा फहीम अशरफ ने 18 गेंद में 28 रन की तेज-तर्रार पारी खेली। 3 मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले दो मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हुई थी, जबकि 3 मैच की टी20 सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से अपना नाम किया था। अब दोनों टीमों के पास वनडे सीरीज को अपने नाम करने का मौका है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article