INDW vs AUSW: स्मृति मंधाना के शतक पर फिरा पानी, तीसरे वनडे में हार के साथ टीम इंडिया का हुआ सीरीज में सूपड़ा साफ

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को पर्थ में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में स्मृति मंधाना की शतकीय पारी के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टीम इंडिया का सीरीज में 0-3 से सूपड़ा साफ हो गया। ऐसा रहा तीसरे वनडे का हाल।

पर्थ: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के शतक के बावजूद भारत को तीसरे और अंतिम महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 83 रन की हार के साथ 0-3 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। अरुंधति रेड्डी (26 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने वाका पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 78 रन कर दिया था लेकिन अनाबेल सदरलैंड (95 गेंद में 110 रन, नौ चौके, चार छक्के) के शतक से मेजबान टीम छह विकेट पर 298 रन का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। सदरलैंड ने एशलेग गार्डनर (50) के साथ पांचवें विकेट के लिए 96 और कप्तान तहलिया मैकग्रा (56) के साथ छठे विकेट के लिए 122 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Indian Wome Cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (साभार BCCI Women)

215 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, मंधाना ने जड़ा शतक

End of Feed