SL vs PAK 2nd T20 Live Score Streaming: श्रीलंका और पाकिस्तान का दूसरा टी20 मैच, जानिए कब और कहां देखें

SL vs PAK 2nd T20 Live Score Streaming Online: आज (9 January 2026) मेजबान श्रीलंका और मेहमान पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान की टीम जीत चुकी है और अब अगर दूसरे टी20 में श्रीलंका हारी तो वो अपनी ही जमीन पर टी20 विश्व कप से पहले सीरीज गंवा देगी। यहां हम जानेंगे पाकिस्तान-श्रीलंका दूसरा टी20 मुकाबला कब और कहां देखें।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका बनाम पाकिस्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2026
  • आज श्रीलंका-पाकिस्तान दूसरा टी20 मुकाबला
  • सीरीज का दूसरा टी20 मैच भी दांबुला में आयोजित हो रहा है

SL vs PAK 2nd T20 Live Score Streaming Online: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच (Sri Lanka vs Pakistan 2nd T20I) आज खेला जाना है। दूसरा टी20 मुकाबला भी दांबुला (Dambulla) के मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज का पहला टी20 भी इसी ग्राउंड पर खेला गया था जहां पाकिस्तान ने श्रीलंका को 128 रनों पर ऑल-आउट करने के बाद, आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली थी। दूसरे टी20 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के हाथों में है, वहींं मेजबान श्रीलंकाई टीम की कप्तानी दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं। सीरीज में मेहमान टीम पाकिस्तान अब 1-0 से आगे है और अगले महीने अपनी जमीन पर टी20 वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी करने के लिए श्रीलंका अब सीरीज हारने की दहलीज पर खड़ा है।

SL vs PAK 2nd T20 Live Score, Live Streaming Today Match

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान दूसरा टी20 मैच

पाकिस्तान-श्रीलंका दूसरे टी20 मैच से पहले देखते हैं टी20 क्रिकेट में कैसे रहे हैं आंकडे़ जब-जब ये दोनों टीमें टकराई हैं। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक 28 टी20 मैच हो चुके हैं। इनमें पाकिस्तान ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है जिसमें मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला भी शामिल है। वहीं, श्रीलंका की क्रिकेट टीम ने अब तक सिर्फ 11 बार पाकिस्तान पर जीत दर्ज की है। श्रीलंका में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 7 T20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। श्रीलंकाई जमीन पर अब तक जहां चार टी20 मैच मेजबान टीम ने जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका में मेजबान टीम को अब तक 3 टी20 मैचों में हरा सकी है।

End of Feed