SL vs PAK 2nd T20 Live Score Streaming Online: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच (Sri Lanka vs Pakistan 2nd T20I) आज खेला जाना है। दूसरा टी20 मुकाबला भी दांबुला (Dambulla) के मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज का पहला टी20 भी इसी ग्राउंड पर खेला गया था जहां पाकिस्तान ने श्रीलंका को 128 रनों पर ऑल-आउट करने के बाद, आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली थी। दूसरे टी20 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के हाथों में है, वहींं मेजबान श्रीलंकाई टीम की कप्तानी दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं। सीरीज में मेहमान टीम पाकिस्तान अब 1-0 से आगे है और अगले महीने अपनी जमीन पर टी20 वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी करने के लिए श्रीलंका अब सीरीज हारने की दहलीज पर खड़ा है।
पाकिस्तान-श्रीलंका दूसरे टी20 मैच से पहले देखते हैं टी20 क्रिकेट में कैसे रहे हैं आंकडे़ जब-जब ये दोनों टीमें टकराई हैं। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक 28 टी20 मैच हो चुके हैं। इनमें पाकिस्तान ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है जिसमें मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला भी शामिल है। वहीं, श्रीलंका की क्रिकेट टीम ने अब तक सिर्फ 11 बार पाकिस्तान पर जीत दर्ज की है। श्रीलंका में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 7 T20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। श्रीलंकाई जमीन पर अब तक जहां चार टी20 मैच मेजबान टीम ने जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका में मेजबान टीम को अब तक 3 टी20 मैचों में हरा सकी है।
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान दूसरा टी20 मैच कब और कहां होगा? (SL vs PAK 2nd T20 Date And Venue)
श्रीलंका क्रिकेट टीम और पाकिस्तानी टीम के बीच दूसरा टी20 मैच आज (9 जनवरी 2026, शुक्रवार) को दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेला जाएगा।
श्रीलंका-पाकिस्तान दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (SL vs PAK 2nd T20I Match Timing)
मेजबान श्रीलंका और मेहमान पाकिस्तान की टीमों के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के दूसरे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Sri Lanka vs Pakistan 2nd T20 Match Live Streaming)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में फैनकोड ऐप और उसकी वेबसाइट पर देख सकते हैं।
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान दूसरे टी20 मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण कहां देखें? (SL vs PAK 2nd T20 Match TV Live Telecast In India)
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले पहले टी20 मुकाबले का भारत में कहीं भी टीवी पर प्रसारण नहीं होने जा रहा है। इस मैच की सिर्फ लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड पर देख पाएंगे।
सीरीज के लिए श्रीलंका और पाकिस्तान की टी20 टीमें (Sri Lanka And Pakistan T20 Squads)
श्रीलंका क्रिकेट टीमः दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, ट्रैवीन मैथ्यू, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा और दुशमंथा चमीरा।
पाकिस्तान क्रिकेट टीमः सलमान आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उस्मान तारिक, शादाब खान, उस्मान खान, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा और मोहम्मद वसीम जूनियर।
