LIVE

SL vs ENG Highlights: श्रीलंका को मिली शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने दी 51 रन से मात

SL vs ENG Men T20 World Cup Live Score Today Super 8 Match(इंग्लैंड क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड मेंस वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच आज के मैच का लाइव) Sri Lanka Banam England Live Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया दिया। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 16.4 ओवर में 95 रन पर ढेर हो गई। यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट्स-
SL vs ENG Highlights: श्रीलंका को मिली शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने दी 51 रन से मात
Sri Lanka National Cricket Team vs England Cricket Team Scorecard: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका का सामना इंग्लैंड से हुआ। पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान श्रीलंका को करारी शिकस्त मिली। इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हराकर सुपर-8 में जीत से आगाज किया है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। वेल्लालगे ने तीन और तीक्षणा और मदुशंका के खाते में दो-दो विकेट रही।

इसके जवाब में श्रीलंका ने खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। 34 रन के स्कोर पर अपने पांच बल्लेबाज गंवा दिए। 16.4 ओवर में 95 रन बनाकर पूरी टीम ढेर हो गई। श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने तीन विकेट चटकाए। डासन, जोफ्रा और राशिद ने दो-दो विकेट चटकाए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। 16 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। बटलर 7 रन बनाकर आउट हो गए। 32 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा और जैकब बेथल 3 रन बनाकर तीक्षणा का शिकार बने। टॉम बैंटन रन आउट हुए।

बर्थडे ब्वॉय कप्तान हैरी ब्रूक को वेल्लालगे ने अपना दूसरा शिकार बनाया। ब्रूक 7 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन 11 रन बनाकर चमीरा का शिकार बने। एक तरफ से विकेट गिर रही थी तो दूसरे छोर पर खड़े फिल सॉल्ट ने 36 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और वेल्लालगे का तीसरा शिकार बने।

सॉल्ट ने 40 गेंद 62 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और दो सिक्स जड़े। वेल्लालगे ने 4 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके बाद मदुशंका और तीक्षणा ने सफलता हासिल की। मदुशंका ने अपने आखिरी ओवर में दो लगातार गेंदों पर दो विकेट चटकाए। तीक्षणा और मदुशंका ने दो-दो विकेट निकाले।

यहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग-

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

श्रीलंका की प्लेइंग-11: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षना, दिलशान मधुशंका।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद


Sri Lanka vs England Live Score, T20 World Cup 2026 यहां पढ़ें हर अपडेट्स-

IND Vs SA Live Score Today T20 World Cup Super Match: Updates Here
Feb 22, 2026 | 06:18 PM IST

SL vs ENG Live Score: श्रीलंका को मिली करारी हार

इंग्लैंड ने T20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। श्रीलंका के खिलाफ केवल 146 रन ही बना पाने के बावजूद उन्होंने 51 रनों से बड़ी जीत हासिल की है। फिल सॉल्ट (62) की बेहतरीन पारी ने इंग्लैंड को 146 तक पहुंचाया था, लेकिन विल जैक्स ने तीन और तीन अन्य गेंदबाजों ने दो-दो विकेट निकालते हुए श्रीलंका को 16.4 ओवरों में ही 95 के स्कोर पर ढेर कर दिया।
Feb 22, 2026 | 05:54 PM IST

SL vs ENG Live Score: श्रीलंका ने अपना सातवां विकेट गंवाया

श्रीलंका ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। हेमंथा हिट विकेट आउट हुए। वह 5 रन ही बना सके। चमीरा क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। कप्तान शनाका 23 रन बनाकर संघर्ष कर रहे हैं। 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 73/7
Feb 22, 2026 | 05:41 PM IST

SL vs ENG Live Score: श्रीलंका ने गंवाया छठा विकेट

श्रीलंका ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। डासन ने कमिंदु मेंडिस को 13 के निजी स्कोर पर आउट किया। 9 ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका ने 53 रन बनाकर 6 विकेट गंवा दिया है। कप्तान दासुन शनाका 9 रन और हेमंथा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
Feb 22, 2026 | 05:28 PM IST

SL vs ENG Live Score: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

श्रीलंका की टीम ने 34 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। अभी 6 ओवर का खेल हुआ है। विल जैक्स को तीसरी सफलता मिल चुकी है। श्रीलंका के लिए क्रीज पर दासुन शनाका और कमिंदु मेंडिस मौजूद हैं। वेल्लालगे 10 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए।
Feb 22, 2026 | 05:19 PM IST

SL vs ENG Live Score: श्रीलंका को लगे तीन बड़े झटके

जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड को पहली सफलता दिला दी। पथुम निसांका 9 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने मिड विकेट पर निसांका को कैच आउट करवाया। इसके बाद चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीलंका को लगा दूसरा झटका लगा। कुसल मेंडिस चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विल जैक्स ने पवन को शून्य पर पवेलियन भेजा। 4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 21/3
Feb 22, 2026 | 05:03 PM IST

SL vs ENG Live Score: श्रीलंका की पारी का आगाज

147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पारी का आगाज हो गया है। पहले ओवर में तीन रन बने। पथुम निसांका और कामिल मिशारा ने अपना-अपना खाता खोल लिया है।
Feb 22, 2026 | 04:53 PM IST

SL vs ENG Live Score: श्रीलंका को मिला 147 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड को केवल 146 पर रोकते हुए श्रीलंका ने इस मैच में खुद को काफी आगे कर लिया है। सॉल्ट और करन के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 26 रनों की साझेदारी इस पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही। सॉल्ट ने अकेले 62 रन 150 से अधिक की स्ट्राइक-रेट से बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। वेल्लालगे ने तीन सफलता हासिल की।
Feb 22, 2026 | 04:42 PM IST

SL vs ENG Live Score: मदुशंका ने दो गेंद पर ली दो विकेट

दिलशान मदुशंका ने अपने चौथे ओवर की आखिरी दो गेंद पर लगातार दो विकेट चटकाए। पहले विल जैक्स को आउट किया। उसके बाद जोफ्रा आर्चर को आउट किया। मदुशंका ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 135-9
Feb 22, 2026 | 04:37 PM IST

SL vs ENG Live Score: श्रीलंका का गिरा सातवां विकेट

तीक्षणा ने अपने आख़िरी और पारी के 18वें ओवर में केवल दो रन देते हुए लियम डॉसन का विकेट भी निकाला। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में केवल 21 रन देकर दो विकेट निकाले हैं।
Feb 22, 2026 | 04:24 PM IST

SL vs ENG Live Score: वेल्लालगे ने सॉल्ट को किया आउट

पारी के 15वें ओवर में वेल्लालगे अपना आखिरी ओवर लेकर आए थे और दूसरी गेंद पर ही उन्होंने सॉल्ट को कैच आउट करा दिया। सॉल्ट ने 40 गेंदों में 62 रन बनाए। इस ओवर से केवल एक ही रन आया भी। वेल्लालगे ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए हैं।
Feb 22, 2026 | 04:16 PM IST

SL vs ENG Live Score: सैम करन भी लौटे पवेलियन

सॉल्ट ने एक छोर को संभालते हुए 36 गेंदों में एक अहम अर्धशतक जड़ा है। इस बीच सैम करन ने हेमंता को एक छक्का जड़ा। हेमंता चार ओवर में 38 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके। सॉल्ट और करन के बीच एक साझेदारी पनप रही थी।

हालांकि, चमीरा ने पारी के 14वें ओवर में करन को बड़ा शॉट खेलने का लालच देकर कैच आउट करा दिया। 26 रनों की ये साझेदारी फिलहाल इंग्लैंड की सबसे बड़ी साझेदारी है।
Feb 22, 2026 | 04:07 PM IST

SL vs ENG Live Score: फिल सॉल्ट का अर्धशतक पूरा

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। 36 गेंद पर फिल सॉल्ट का यह अर्धशतक आया है। इस दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया है। सैम करन के साथ 18 गेंद पर 26 रन की साझेदारी कर ली है। फिल सॉल्ट 37 गेंद पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। सैम करन 9 गेंद पर 11 रन बनाकर साथ निभा रहे हैं।
Feb 22, 2026 | 03:55 PM IST

SL vs ENG Live Score: कप्तान भी लौटे पवेलियन

इंग्लैंड पर श्रीलंका ने अपना पूरा शिकंजा कस लिया है।10वें ओवर में वेल्लालगे ने बर्थडे ब्वॉय हैरी ब्रूक को आउट किया। वेल्लालगे ने धीमी गति से गेंद की और ब्रूक चूक गए और LBW आउट हुए। फिल सॉल्ट का साथ देने के लिए सैम करन आएं हैं। सॉल्ट 28 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 22, 2026 | 03:45 PM IST

SL vs ENG Live Score: बैंटन हुए रन आउट

टॉम बैंटन ने अपना विकेट थ्रो कर दिया। चमीरा की गेंद पर शॉट खेलकर वह भाग खड़े हुए। गेंद मिड-ऑफ की तरफ गई, बल्लेबाजों ने जोखिम भरा एक रन लेने की कोशिश की और गेंदबाज के छोर पर सीधा थ्रो हो गया। डाइव लगाने के बावजूद बैंटन नहीं बच पाए। गेंद मिड-ऑफ पर खड़े शनाका के लिए बिल्कुल सही उछली और उन्होंने सटीक निशाना लगाया क्योंकि उनके पास तीनों स्टंप्स पर निशाना साधने का मौका था। बैंटन 6 रन ही बना सके।
Feb 22, 2026 | 03:43 PM IST

SL vs ENG Live Score: इंग्लैंड की हालत खराब

इंग्लैंड की हालत खराब हो गई है। पहले पावरप्ले में टॉप ऑर्डर के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। सॉल्ट और टॉम बैंटन पर रन गति को तेज करने का दवाब है। सॉल्ट 22 गेंद पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Feb 22, 2026 | 03:34 PM IST

SL vs ENG Live Score: छठे ओवर में बने 5 रन

तीक्षणा के पहले ओवर में 5 रन बने। पहली गेंद पर विकेट निकालने के बाद तीक्षणा रन गति पर ब्रेक लगाने में सफल रहे। स्पिनर्स को स्विंग मिल रहा है। श्रीलंका ने पूरी तरह इंग्लैंड पर दबाव बना लिया है।
Feb 22, 2026 | 03:28 PM IST

SL vs ENG Live Score: तीक्षणा ने बेथल का किया शिकार

पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर महेश तीक्षणा ने जैकब बेथल को पवेलियन की राह दिखाई। तीक्षणा की गेंद पर बेथल बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ कैच आउट हुए। इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर अभी तक फेल रहा है। एक बार फिर श्रीलंकाई स्पिनर्स ने शिकंजा कस लिया है।
Feb 22, 2026 | 03:26 PM IST

SL vs ENG Live Score: सॉल्ट को मिला भाग्य का सहारा

मदुशंका के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर सॉल्ट को भाग्य का सहारा मिला। शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच नहीं पकड़ा गया। मदुशंका के इस ओवर में 9 रन बने। सॉल्ट 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 22, 2026 | 03:20 PM IST

SL vs ENG Live Score: जोस बटलर लौटे पवेलियन

जोस बटलर 14 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए। मदुशंका ने उन्हें खूब परेशान किया। उसके बाद वेल्लालगे ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर LBW आउट किया। बटलर के आउट होने के बाद जैकेब बेथल क्रीज पर आए हैं। इस ओवर की आखिरी गेंद पर एक चौका लगा। फिल सॉल्ट 8 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेथल 2 गेंद पर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 22, 2026 | 03:14 PM IST

SL vs ENG Live Score: बटलर और सॉल्ट पर दबाव

तीसरे ओवर में दिलशान मदुशंका ने बटलर और सॉल्ट को परेशान कर रखा है। पहली गेंद पर दो रन बनने के बाद अगली चार गेंद डॉट रही। बटलर भाग्यशाली रहे कि इन तीन गेंद पर बल्ले का बाहरी किनारा नहीं लगा। आखिरी गेंद पर सिंगल आया। इस ओवर में मात्र 3 रन बने।
Feb 22, 2026 | 03:09 PM IST

SL vs ENG Live Score: दूसरे ही ओवर में स्पिन

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए दूसरे ही ओवर में स्पिनर को अटैक पर लगा दिया। लेफ्ट ऑर्म स्पिनर वेल्लालगे के ओवर की पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर सिंगल आया। तीसरे गेंद पर सॉल्ट ने लॉन्ग ऑफ की तरफ सिक्स जड़ा। आखिरी तीन गेंद पर दो रन बने। दूसरे ओवर में 9 रन बने। सॉल्ट 5 गेंद पर 9 रन और बटलर 7 गेंद पर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 22, 2026 | 03:05 PM IST

SL vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी का हुआ आगाज

इंग्लैंड की पारी का आगाज हो चुका है। मदुशंका ने पहला ओवर किया। पहली गेंद पर सॉल्ट ने एक रन लेकर आपना और टीम का खाता खोला। इसके अगली दो गेंद डॉट फेंकी। चौथी गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद पर भी सिंगल आया। छठी गेंद पर सिंगल आया। इस ओवर में चार रन बने।
Feb 22, 2026 | 02:59 PM IST

SL vs ENG Live Score: श्रीलंका में क्रिकेट का बुखार

Feb 22, 2026 | 02:57 PM IST

SL vs ENG Live Score: राष्ट्रगान के लिए खिलाड़ी मैदान पर

Feb 22, 2026 | 02:52 PM IST

SL vs ENG Live Score: चमीरा की हुई वापसी

पिछले मैच में आराम करने वाले दुश्मंता चमीरा की प्लेइंग 11 में वापसी हो चुकी है। इसके अलावा भी श्रीलंका ने एक और बदलाव किया है। कुशल परेरा को बाहर करके उन्होंने कामिल मिशारा की वापसी कराई है। दूसरी ओर इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
Feb 22, 2026 | 02:41 PM IST

Sri Lanka vs England Live Score, T20 World Cup 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका की प्लेइंग-11: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षना, दिलशान मधुशंका।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
Feb 22, 2026 | 02:37 PM IST

Sri Lanka vs England Live Score, T20 World Cup 2026: आज है हैरी ब्रूक का जन्मदिन

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का आज जन्मदिन है। वह आज 27 साल के हो गए। हैरी को उनके जन्मदिन पर टीम उन्हें जीत का तोफा देना चाहेगी।
Feb 22, 2026 | 02:36 PM IST

Sri Lanka vs England Live Score, T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने किए दो बदलाव

टॉस जीतने के बाद दासुन शनाका ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। लक्ष्य का पीछा करने में खुशी है। बहुत खुश और आत्मविश्वासी हैं। लड़के यहां खेलने को लेकर आश्वस्त हैं। कुछ बदलाव किए हैं। चमीरा और मिसारा टीम में आए हैं।
Feb 22, 2026 | 02:34 PM IST

Sri Lanka vs England Live Score, T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने टॉस जीता

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करेगी। इंग्लैंड को हाल में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज का फायदा मिलेगा।
Feb 22, 2026 | 02:32 PM IST

Sri Lanka vs England Live Score, T20 World Cup 2026: 11-0 से आगे है इंग्लैंड

इंग्लैंड और श्रीलंक के बीच पिछले कुछ समय में 11 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से इंग्लैंड ने 11 मुकाबले जीते हैं। वहीं, श्रीलंका का खाता तक नहीं खुला है। यहां से श्रीलंका को रिकॉर्ड बदलने की जरूरत है।
Feb 22, 2026 | 02:26 PM IST

Sri Lanka vs England Live Score, T20 World Cup 2026: पल्लेकेले में खिली धूप

आखिरकार धूप निकल आई है। शनिवार शाम 6 बजे से आधी रात तक लगातार बारिश हो रही थी। दोपहर 2:30 बजे के आसपास और बारिश होने का अनुमान है। आउटफील्ड पर कुछ कवर लगे थे जिन्हें ग्राउंड्समैन ने हटा दिया, क्योंकि वे मौसम का बेहतर अनुमान लगाते हैं। एहतियात के तौर पर स्क्वायर के पास कुछ कवर अभी भी रखे हुए हैं।
Feb 22, 2026 | 02:22 PM IST

Sri Lanka vs England Live Score, T20 World Cup 2026: कोलंबो की सड़कों पर क्रिकेट का बुखार

कोलंबो की सड़कों पर भी दिख रहा है कि श्रीलंका इस समय क्रिकेट के बुखार में डूबा है। श्रीलंका को अपने आखिरी ग्रुप मैच में शिकस्त मिली है। हालांकि, टीम वापसी करना जानती है। श्रीलंका अपने घर में खेल रही है।
Feb 22, 2026 | 02:14 PM IST

SL vs ENG T20 World Cup Live Score: पिच और परिस्थितियां

इस मुकाबले में उसी पिच का इस्तेमाल होगा जिस पर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा जीत हासिल की थी। बैटिंग के लिए अच्छी दिख रही इस पिच पर ओमान की टीम एडम जंपा की फिरकी में फंसकर महज 104 पर सिमट गई थी। पिच को दोबारा रोल किया गया है और उम्मीद है कि यहां बल्लेबाज़ों को रन बनाने में आसानी होगी।
Feb 22, 2026 | 02:00 PM IST

SL vs ENG T20 World Cup Live Score: थोड़ी देर में टॉस

पाल्लेकेले में थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। यहां ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।
Feb 22, 2026 | 01:16 PM IST

England vs Sri Lanka Live Score: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

पथुम निसांका ने पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर एक खास क्लब में एंट्री कर ली है। उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल ही ऐसे खिलाड़ी थे जिनके नाम T20 विश्व कप शतक, वनडे दोहरा शतक और तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी दर्ज थी। ऐसे में जब इंग्लैंड की गेंदबाजी में धार कम दिख रही है, निसांका फिर से उन पर भारी पड़ सकते हैं।

आदिल रशीद इंग्लैंड के उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन का चेहरा बन गए हैं। अपने दिन पर वे आज भी टीम की जीत की सबसे बड़ी गारंटी हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ हार में भी उन्होंने चार ओवर में दो विकेट लिए और एक भी बाउंड्री नहीं दी। पिछले महीने पल्लेकले में 12 ओवर में 5 विकेट का प्रदर्शन गवाह है कि यह मैदान उन्हें रास आता है।
Feb 22, 2026 | 12:54 PM IST

England vs Sri Lanka Live Score: जीत के लिए उतरेंगी दोनों टीमें

रविवार का मैच सिर्फ दो परिचित प्रतिद्वंद्वियों के बीच एक और आम मुकाबला नहीं है। श्रीलंका को हालिया बेहतर फॉर्म और घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा, जबकि इंग्लैंड के पास टूर्नामेंट का अनुभव और एक ऐसी बल्लेबाजी है जो अब समय नजदीक आने पर अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद कर रही है। पल्लेकेले में इनमें से कौन सी टीम जीत हासिल करती है, यह दोनों टीमों के लिए सुपर-8 की कहानी को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
Feb 22, 2026 | 12:53 PM IST

England vs Sri Lanka Live Score: इंग्लैंड ने खोज ली है काट

सुपर-8 तक इंग्लैंड का सफर कहीं अधिक अनिश्चित रहा है। ग्रुप चरण में श्रीलंका ने संघर्ष करते हुए अपना सफर तय किया है। खासकर उनकी बल्लेबाजी लगातार लय बनाए रखने के लिए जूझ रही है। फिनिशिंग लाइनअप में उनकी क्षमता ने कई बार टीम को जीत दिलाई है, लेकिन शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है।

वहीं, श्रीलंका ने अपनी रणनीति में स्पष्ट भूमिकाएं निभाने और परिस्थितियों को बखूबी समझने की क्षमता के बल पर अपना अभियान चलाया है। उनकी बल्लेबाजी संयमित रही है, लेकिन निष्क्रिय नहीं। पथुम निस्संका उनके सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं। वहीं कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस और कप्तान दासुन शनाका ने अलग-अलग समय पर अच्छा प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों की कमी के बावजूद, उनकी गेंदबाजी ने महत्वपूर्ण मौकों पर दबाव बनाने के तरीके खोजे हैं।
Feb 22, 2026 | 12:51 PM IST

SL vs ENG T20 World Cup Live Score: आत्मविश्वास के साथ उतरेगी श्रीलंका की टीम

जिम्बाब्वे के खिलाफ एक चूक को छोड़कर, सह-मेजबान श्रीलंका ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। खासकर पल्लेकेले में जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी थी। दो प्रमुख गेंदबाजों- वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना के चोटिल होने के बावजूद, श्रीलंका इस मुकाबले के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरी है।
Feb 22, 2026 | 12:49 PM IST

SL vs ENG T20 World Cup Live Score: दोनों टीमों के बीच असली मुकाबला

पल्लेकेले में एक बार फिर श्रीलंका और इंग्लैंड आमने-सामने हैं। इस बार मुकाबला असली है। पिछले कुछ हफ्तों में दोनों टीमें इसी मैदान पर अभ्यास कर चुकी हैं। उन मुकाबलों में बारिश से प्रभावित कुछ मैच भी शामिल थे, जिनमें डीएलएस पद्धति का इस्तेमाल करना पड़ा था। तब के नतीजे काफी हद तक एकतरफा रहे थे, जिसमें इंग्लैंड ने सीरीज 3-0 से जीती थी, लेकिन सुपर-8 के इस मुकाबले से पहले श्रीलंका का पलड़ा भारी है।