क्रिकेट

SL vs BAN T20 World Cup 2024 Toss Update: बांग्लादेश ने जीता टॉस, किया ये फैसला

SL vs BAN Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो गया है। इस मेगा टूर्नामेंट के 15वें मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका और बांग्लादेश की टक्कर हो रही है। आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मैच में महत्वपूर्ण टॉस किसने जीता है।

Image

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (फोटो- ICC)

SL vs BAN Aaj ka Toss kaun Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप का शुभारंभ हो चुका है और इसके 15वें मैच में श्रीलंका की टक्कर बांग्लादेश से हो रही है। इन दोनों बेहतरीन टीमों के बीच ग्रूप डी के मैच का आयोजन डलास के ग्रेंड प्रेयरी स्टेडियम में किया जा रहा है। इस महामुकाबले में श्रीलंका की कप्तानी वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) करेंगे वहीं बांग्लादेश की कमान नजमुल हुसैन शन्तो (Najmul Hossain Shanto) के पास है।

BAN और SL हेड टू हेड

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 2007 से अभी तक कुल 16 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें श्रीलंका पड़ता काफी मजबूत है। टीम को 11 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 5 मुकाबले में जीत मिली है। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच हाईएस्ट स्कोर 215 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 83 रन है।

आज का टॉस कौन जीता (SL vs BAN Toss Winner)

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शन्तो ने मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (SL vs BAN Squads)

बांग्लादेश का स्क्वॉड ( Bangladesh Squads)

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

वानिन्दु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलांका, कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article