SL vs AUS 1st Test Pitch Report: श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

SL vs AUS 1st Test Pitch Report Today Match In Hindi: आज (29 January 2025) श्रीलंका और मेहमान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल के मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद दो वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन भी किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन साल पहले श्रीलंका का दौरा किया था जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही थी। यहां हम जानेंगे श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2025
  • आज से श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच
  • पहला टेस्ट मुकाबला गॉल के मैदान पर होगा

SL vs AUS 1st Test Pitch Report In Hindi Today Match: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम तीन साल बाद श्रीलंका के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है। मेजबान श्रीलंकाई टीम और ऑस्ट्रेलियाई टीम (Sri Lanka Vs Australia) के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन होगा, जिसका पहला टेस्ट मैच आज से शुरू होगा। ये सीरीज वॉर्न-मुरलीथरन ट्रॉफी (Warne-Muralitharan Trophy) के लिए खेली जाएगी। पहला टेस्ट मैच गॉल (Galle) में होने जा रहा है। आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में जहां ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम दुनिया की शीर्ष टीम है। वहीं, श्रीलंकाई टेस्ट टीम इन रैंकिंग्स में छठे पायदान पर है। श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में मेजबान श्रीलंकाई टीम की कमान धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) के हाथों में होगी। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई कई सालों बाद एक बार फिर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) करते नजर आएंगे क्योंकि नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को आराम दिया गया है। पहले टेस्ट मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10:00 बजे से होगी।

SL vs AUS 1st Test Pitch Report Today Match

श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

आज से शुरू होने जा रही श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले आपको बताते हैं कि टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़े कैसे रहे हैं। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक 33 टेस्ट मैच ही हुए हैं। इन मैचों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा हमेशा ही भारी नजर आया है। ऑस्ट्रेलिया ने 20 मैचों में श्रीलंका को शिकस्त दी है, जबकि श्रीलंकाई टीम सिर्फ 5 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही। वहीं 8 मैच ड्रॉ रहे। अगर श्रीलंकाई जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों की बात करें तो अब तक श्रीलंका में इनके बीच 18 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 7 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, वहीं मेजबान श्रीलंका अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों में मात दे पाई है।

End of Feed