क्रिकेट

एलिमिनेटर में क्यों हारी गुजरात टाइटंस, कप्तान शुभमन गिल ने बताया कारण

आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात के सामने 229 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना पाई। मैच के बाद गिल ने हार के कारण पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम से कहां चूक हो गई।

Image

शुभमन गिल (साभार-X)

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात के सामने 229 रन का मुश्किल लक्ष्य था, लेकिन आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में गिल एंड कंपनी 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना पाई। गुजरात की ओर से सर्वाधिक 80 रन की पारी साई सुदर्शन ने खेली। इस हार के साथ ही गुजरात टाइटंस का सफर खत्म हो गया है जबकि मुंबई इंडियंस अब 1 जून को पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने हार का जिम्मेदार खराब फील्डिंग को बताया। गुजरात के खिलाड़ी ने रोहित शर्मा का 3 कैच छोड़ा था। मैच के बाद उन्होंने कहा 'आखिरी का 3-4 ओवर हमारे पक्ष में नहीं था। जब आप 3 कैच छोड़ देते हैं तो फिर वापसी करना आसान नहीं होता है। गेंदबाजों के लिए यह आसान नहीं होता है जब फील्डर्स 3 कैच छोड़ देते हैं। ओस के कारण बाद में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो गया था। हालांकि, इस हार में भी हमारे लिए कुछ पोजिटिव रहे। पिछले 2-2 मुकाबले हमारे पक्ष में नहीं गए। लेकिन साई सुदर्शन ने पूरे सीजन अच्छी बल्लेबाजी की। मेरे ख्याल से इस पिच पर 210 का स्कोर हासिल किया जा सकता था।

एलिमिनेटर में नहीं चले गिल

मुंबई के खिलाफ गुजरात की हार की एक और बड़ी वजह शुभमन गिल का सस्ते में आउट हो जाना रहा। गिल केवल 1 रन बना पाए और ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। पूरे सीजन में गिल और सुदर्शन ने अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दी थी, लेकिन नॉकआउट मुकाबले में जहां इसकी दरकार थी दोनों ऐसा नहीं कर पाए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article