IND vs ENG: बुमराह ही नहीं ओवल टेस्ट के बाद मोहम्मद सिराज पर भी जागा कप्तान का भरोसा

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए इंग्लैंड दौरा उनके करियर का कभी न भूलने वाला दौरा बनकर रह गया। ओवल टेस्ट में जिस तरह की गेंदबाजी उन्होंने की उसको देखते हुए जस्सी भाई की तरह अब फैंस का भरोसा उन पर भी बढ़ गया होगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगाज के बाद जसप्रीत बुमराह की छत्र-छाया हमेशा मोहम्मद सिराज पर रही, लेकिन ओवल में सोमवार को इस तेज गेंदबाज ने अपनी शानदार स्पैल से अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की। भारत की पिछले साल बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीत के बाद सिराज ने भावुक होकर नम आंखों के साथ कहा था ‘‘मैं सिर्फ जस्सी भाई पर विश्वास करता हूं।’’ इसके 13 महीने बाद अब ऐसा ही कुछ करने की सिराज की बारी थी। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का पासा पलटते हुए इंग्लैंड के खिलाफ भारत को यादगार जीत दिला कर भारतीय ड्रेसिंग रूम के साथ प्रशंसकों की नजर में अपना कद और भी ऊंचा कर लिया।

IND VS ENG 2025

भारत और इंग्लैंड (साभार-BCCI)

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बुमराह को टीम में शामिल नहीं किया गया था ऐसे में भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करने की जिम्मेदारी सिराज पर आ गयी। सिराज ने इस श्रृंखला के पांच मैच खेलने वाले इकलौते तेज गेंदबाज है। उन्होंने इस दौरान थकान को धता बताते हुए 185.3 ओवर गेंदबाजी की। वह 23 विकेट के साथ इस श्रृंखला के सबसे सफल गेंदबाज भी बने। श्रृंखला के दौरान कई ऐसे पल आये जब लगातार अच्छी गेंदबाजी के बावजूद सिराज को विकेट नहीं मिले। उन्होंने हालांकि इस पर हताश होने की जगह कहा ‘ शायद अल्लाह की मेरे लिए कोई और योजना हो’।

End of Feed