Punjab Kings IPL 2023 Anthem: आईपीएल 2023 को शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। जब 31 मार्च को टूर्नामेंट का आगाज होगा तब पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जायंट्स टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद 10 टीमों के बीच तकरीबन दो महीने तक खिताब के लिए जबरदस्त टक्कर होगी। टूर्नामेंट से पहले टीमों ने अपनी जर्सी और एंथम को लॉन्च करने का सिलसिला जारी रखा हुआ है। इस फेहरिस्त में ताजा नाम है पंजाब किंग्स टीम का।
पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को अपना इस सीजन का टीम एंथम (Team Anthem) जारी कर दिया। इस बार के वीडियो में सभी खिलाड़ी जोरदार अंदाज में भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। एंथम में पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान मोहाली में भी शूटिंग हुई है। 'गब्बर' के नाम से मशहूर टीम के नए कप्तान शिखर धवन इस वीडियो की जान हैं जो शानदार अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
देखिए पंजाब किंग्स का एंथम वीडियो (Punjab Kings Anthem Video)
पंजाब किंग्स का आईपीएल 2023 का कार्यक्रम (Punjab Kings IPL 2023 Schedule)
कोलकाता नाइटरइडर्स के खिलाफ - 01 अप्रैल 2023 - मोहाली - 3.30 PMराजस्थान रॉयल्स के खिलाफ - 05 अप्रैल 2023 - गुवाहाटी - 7.30 PM
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ - 09 अप्रैल 2023 - हैदराबाद - 7.30 PM
गुजरात टाइटंस के खिलाफ - 13 अप्रैल 2023 - मोहली - 7.30 PM
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ - 15 अप्रैल 2023 - लखनऊ - 7.30 PM
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ - 20 अप्रैल 2023 - मोहाली 3.30 PM
मुंबई इंडियंस के खिलाफ - 22 अप्रैल 2023 - मुंबई 7.30 PM
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ - 28 अप्रैल 2023 - मोहाली 7.30 PM
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ - 30 अप्रैल 2023 - चेन्नई 3.30 PM
मुंबई इंडियंस के खिलाफ - 03 मई 2023 - मोहाली - 7.30 PM
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ - 08 मई 2023 - कोलकाता 7.30 PM
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ - 13 मई 2023 - दिल्ली 7.30 PM
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ - 17 मई 2023 - धर्मशाला 7.30 PM
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ - 19 मई 2023 - धर्मशाला 7.30 PM
