क्रिकेट

खटाई में पड़ता दिख रहा है शाकिब अल हसन का विदाई टेस्ट खेलने का सपना

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम में शामिल किए जाने के बावजूद उनका विदाई टेस्ट खेलने का सपना खटाई में पड़ता दिख रहा है।

Image

शाकिब अल हसन

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • शाकिब अल हसन का विदाई टेस्ट में खेल पाना है मुश्किल
  • ढाका में शाकिब के खिलाफ हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन
  • शाकिब को सता रही है परिवार की चिंता, कहा स्वदेश नहीं जाऊंगा

ढाका: बांग्लादेश के शीर्ष ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के 21 से 25 अक्टूबर तक ढाका के मीरपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अंतिम टेस्ट मैच के लिए स्वदेश लौटने की संभावना नहीं है क्योंकि शहर में उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। शाकिब को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया था जो इस प्रारूप में उनका अंतिम मैच होने वाला था।

शाकिब ने कहा तय है कि स्वदेश नहीं लौटूंगा

शाकिब ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं आगे कहां जाऊंगा लेकिन यह लगभग तय है कि मैं स्वदेश नहीं जाऊंगा।' शाकिब अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंताओं के कारण बांग्लादेश लौटने को लेकर आशंकित थे। स्टार क्रिकेटर होने के अलावा शाकिब पूर्व सांसद भी हैं जिन्हें अगस्त में एक क्रांति के बाद हटा दिया गया था।

कानपुर टेस्ट से पहले किया था संन्यास का ऐलान

सैंतीस वर्षीय शाकिब ने पिछले महीने कानपुर में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के शुरू होने से ठीक पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी लेकिन कहा था कि वह घर पर एक आखिरी टेस्ट श्रृंखला खेलना चाहते हैं जिसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया। वह देश में अशांति के दौरान कथित हत्या के लिए एफआईआर में नामित 147 लोगों में से एक थे।

सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद हुआ था चयन

बुधवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के चयनकर्ता हन्नान सरकार ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारियों से ‘हरी झंडी’ मिलने के बाद शाकिब का चयन किया। अगर शाकिब पहले टेस्ट के लिए स्वदेश वापस नहीं लौटते हैं तो कानपुर टेस्ट ही उनके करियर का आखिरी टेस्ट साबित होगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article