क्रिकेट

PAK vs BAN 2nd Test: दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, शाहीन अफरीदी बाहर

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test Playing 11: बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें जहां एक शानदार स्पिनर को शामिल किया गया है वहीं दूसरी ओर टीम के धाकड़ गेंदबाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- ICC)

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test Playing 11: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार (30 अगस्त 2024) से खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान ने प्लेइंग 11 की जगह 12 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जिनमें से 11 प्लेयर्स भाग लेंगे। टीम में सबसे बड़ा बदलाव गेंदबाजी अटैक में देखने को मिला है।

पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 से धाकड़ गेंदबाज शाहीन अफरीदी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। शाहीन अफरीदी पिछले टेस्ट में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और उनके और कप्तान शान मसूद के बीच मनमुटाव की भी खबरें सामने आई थी। शाहीन के हटने के पीछे एक ये भी वजह हो सकती है कि वे हाल ही में पिता बने हैं और उन्हें परिवार संग समय बिताना हो।

अबरार अहमद को मिली जगह

ऐसा लगता है कि पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में अपनी गलती से सबक ले लिया है। मेजबान टीम ने स्पिनर अबरार अहमद को वापस बुलाया, जो पहले टेस्ट में अनुपस्थित थे, जिसमें पाकिस्तान को रावलपिंडी में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अबरार के साथ-साथ खुर्रम शहजाद को भी शामिल किया है।

दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग 12

शान मसूद, साउद शकील, अबरार अहमद, मोहम्मद अली, सलमान अली आगा, सैम अयूब, बाबर आजम, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान, अबदुल्ला शफीक, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article