क्रिकेट

पाएगा जो लक्ष्य है तेरा, सेलेक्टर ने किया इग्नोर तो सरफराज ने शेयर की खास इंस्टा स्टोरी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 24, 2023, 03:20 PM IST

सरफराज खान ने टेस्ट टीम में शामिल न किए जाने पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। सरफराज को रणजी ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। उनको लेकर सुनील गावस्कर ने भी नाराजगी जताई है।

Image

सरफराज खान (साभार-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सरफराज खान ने दी पहली प्रतिक्रिया
  • मौका न मिलने पर दी प्रतिक्रिया
  • इंस्टाग्राम पर शेयर की खास स्टोरी

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा चर्चा सरफराज खान को लेकर हो रही है। 25 साल के मुंबई के इस बल्लेबाज को उम्मीद थी कि उन्हें घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिलेगा, लेकिन एक बार फिर जब टीम चुनने की बारी आई तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। रणजी ट्रॉफी के पिछले 3 सीजन में सरफराज ने 100 की औसत से बल्लेबाजी की है। इसके बावजूद उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली। यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है।

सरफराज ने दी पहली प्रतिक्रिया

सरफराज को इग्नोर किए जाने पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर सहित आकाश चोपड़ा ने भी हैरानी जताई है। खुद सरफराज खान ने इस पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है जिसमें बैकग्राउंड में एक गाना चल रहा है। गाने के बोल हैं पाएगा जो लक्ष्य है तेरा। उन्होंने प्रैक्टिस सेशन की एक तस्वीर शेयर की है जिसके कैप्शन में लिखा है वन लव।

पिछले तीन सीजन से धमाल मचा रहे हैं सरफराज

सरफराज को इस दौरे पर इग्नोर किए जाने की चर्चा हर तरफ इसलिए भी है, क्योंकि उन्होंने हर वो काम किया है जो टीम में मौका मिलने से पहले कोई क्रिकेटर करता है। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने एक नहीं बल्कि पिछले तीन सीजन से लगातार रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले 3 सीजन से 100 या इससे ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। सरफराज ने 2021-22 सीजन में 122 की औसत से 982 और 2019-20 में 154 की औसत से 928 रन बनाए हैं। इसके अलावा मुंबई के इस बल्लेबाज ने पिछले सीजन में केवल 6 मैच खेले हैं। इन 6 मैच में 92 की औसत से उन्होंने 556 रन बनाए।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article