क्रिकेट

IND vs BAN 1st T20 Playing XI: पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की मजबूत प्लेइंग 11, रफ्तार का किंग कर सकता है डेब्यू

India vs Bangladesh 1st T20 Playing XI Prediction: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच का आयोजन रविवार (6 अक्टूबर 2024) को किया जाएगा। इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसी हो सकती है भारत की सबसे मजबूत टीम

Image

भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 प्लेइंग 11

India vs Bangladesh 1st T20 Playing XI Prediction: टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम रविवार (6 अक्टूबर) को ग्वालियर के नवनिर्मित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में बांग्लादेश का सामना करेगी। यह सूर्यकुमार यादव का घरेलू मैदान पर राष्ट्रीय टीम की कमान संभालने के बाद पहला मैच होगा ऐसे में वे भारत में भी जीत का परचम लहराना चाहेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली है, ऐसे में भारत की रेड-बॉल टीम का कोई भी सदस्य बांग्लादेश का सामना करने वाली टीम का हिस्सा नहीं है। इसका मतलब है कि भारतीय टीम शुभमन गिल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के बिना हैं।

अभिषेक और संजू सैमसन कर सकते हैं शुरुआत

भारत ने 15 सदस्यीय टीम में केवल एक सलामी बल्लेबाज को चुना है, जिसका मतलब है कि अभिषेक शर्मा का खेलना तय है। टीम में कोई अन्य सलामी बल्लेबाज नहीं होने के कारण, संजू सैमसन को बल्लेबाजी क्रम में पदोन्नति मिलने की संभावना है और वे भारत के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे।

मिडल ऑर्डर में पुराने चेहरों को जगह

बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से तीसरे नंबर पर खेलने सकते हैं, जबकि रियान पराग श्रीलंका में तीनों मैच खेलने के बाद टीम में बने रहेंगे और इस बार चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दो महीने से अधिक समय के बाद वापसी करेंगे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि रिंकू सिंह छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं टीम शिवम दुबे को बाहर कर सकती है।

गेंदबाजी में हो सकता है बड़ा बदलाव

अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में वाशिंगटन सुंदर सातवें नंबर पर स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में शामिल हो सकते हैं, जबकि रवि बिश्नोई एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर होंगे, जिसका मतलब है कि वरुण चक्रवर्ती को अपनी वापसी के लिए इंतजार करना होगा। अर्शदीप सिंह डेब्यू करने वाले हर्षित राणा और मयंक यादव के साथ तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article