Rishabh Pant car Accident news: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) शुक्रवार तड़के एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली से रुड़की जाते हुए ऋषभ पंत की कार दुर्घटना का शिकार हुई जिसके बाद बहुत मुश्किल से वो गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकले लेकिन तब तक उनको काफी चोट लग चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया जा सका। उनके एक्सीडेंट के बाद तमाम हस्तियों ने ट्वीट करके पंत के जल्द ठीक होने की कामना की है। महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी ऋषभ पंत के लिए संदेश लिखा है।
सचिन और विराट ने पंत के लिए ट्वीट किया (Twitter/AP)
ऋषभ पंत की कार दुर्घटना के बाद सचिन तेंदुलकर ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया। सचिन ने लिखा, "आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं ऋषभ पंत। मेरी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं।"
Wishing you a very speedy recovery @RishabhPant17. My prayers are with you. undefined
— ANI (@ANI) Dec 30, 2022
वहीं, टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी ऋषभ पंत के लिए ट्वीट करते हुए लिखा, "ऋषभ पंत आप जल्द स्वस्थ हो जाएं। आपके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं।"
Get well soon @RishabhPant17. Praying for your recovery. 🙏🏻 undefined
— ANI (@ANI) Dec 30, 2022
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। बहुत ही जल्दी स्वस्थ हो जाओ।’’ बीसीसीआई ने कहा कि वो पूरा उपाय कर रहे हैं कि पंत को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा मिले।
बोर्ड सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, ‘‘बोर्ड यह सुनिश्चित करेगा कि ऋषभ को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा मिले ताकि वह इस स्थिति से बाहर निकल सके।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई पंत के परिवार के संपर्क में है जबकि मेडिकल टीम उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के संपर्क में है।’’
