क्रिकेट

SA20 Auction: ये खिलाड़ी बिका सबसे महंगा, दक्षिण अफ्रीकी कप्तान रहे अनसोल्ड

दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग के लिए मंगलवार देर रात हुई तीसरे सीजन की नीलामी रीजा हेंड्रिक्स सबसे ज्यादा राशि में नीलाम होने वाले खिसाड़ी बने।

Image

रीजा हेंड्रिक्स

KEY HIGHLIGHTS
  • एसए 20 लीग के तीसरे दौर के लिए हुई नीलामी
  • रीजा हेंड्रिक्स बिके सबसे महंग
  • टेम्बा बावूमा को फिर नहीं मिला कोई खरीदार

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रीजा हेंडरिक्स एसए 20 लीग के 2025 सत्र से पहले हुई नीलामी में सबसे महंगे बिके जिन्हें एमआई केपटाउन ने 43 लाख रैंड (करीब दो करोड़ सात लाख रूपये) में खरीदा। हेंड्रिक्स को नीलामी से पहले जोबर्ग सुपर किंग्स ने फारिग कर दिया था लेकिन उन्होंने यूएई में आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक जमाये।

टेम्बा बावूमा को नहीं मिला खरीदार

आयोजकों द्वारा यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुपर किंग्स ने श्रीलंका के गेंदबाज मथीषा पथिराना को अपना वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी चुना है। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन एसए 20 में पहली बार खेलेंगे। टेम्बा बावुमा और टोनी डि जोर्जी पर छह में से किसी टीम ने बोली नहीं लगाई।

शमार जोसेफ को भी मिली मोटी राशि

डरबन सुपर जाइंट्स ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ को 4,25000 रैंड(लगभग 20 लाख रुपये) में खरीदा जो पहले बिक नहीं सके थे। जोसेफ लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिये आईपीएल में खेलते हैं। अगर वह जनवरी में पाकिस्तान के दो टेस्ट मैचों के दौरे के लिये उपलब्ध होते हैं तो नौ जनवरी से शुरू हो रही एसए20 के अधिकांश मैच नहीं खेल पायेंगे। वेस्टइंडीज का टेस्ट दौरा 16 से 28 जनवरी के बीच होगा। एमआई केपटाउन ने बल्लेबाज कोलिन इंगराम को भी 1,75000 रैंड में खरीदा है जबकि स्पिनर डेन पीट भी इतने ही दाम पर टीम में शामिल हुए

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article