क्रिकेट

SA vs IRE 2nd ODI LIVE Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला

South Africa vs Ireland 2nd ODI Match Live telecast Online: दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (04 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त बना ली है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Proteas Men Twitter)

Photo : Twitter

SA vs IRE, South Africa vs Ireland 2nd ODI Match Match Live telecast Online: दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। दक्षिण अफ्रीका की नजर तीन वनडे मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाने पर है, जबकि आयरलैंड की टीम भी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को 139 रन से हराया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। रयान रिकेल्टन ने शानदार पारी खेली, लेकिन वे अपने शतक से 9 रन दूर रह गए। जवाब में खेलने उतरी आयरलैंड की टीम 31.5 ओवर में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका वनडे स्क्वॉड

टेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, रयान रिकेलटन, रासी वैन डेर डुसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, नकाबा पीटर, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, नंद्रे बर्गर, जेसन स्मिथ, लिजाड विलियम्स।

आयरलैंड वनडे स्क्वॉड

एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), कर्टिस कैंफर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, क्रेग यंग, फिओन हैंड, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, नील रॉक, स्टीफन डोहेनी।

दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब से खेला जाएगा (South Africa vs Ireland 2nd ODI Match Date)

दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शुक्रवार (04 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (South Africa vs Ireland 2nd ODI Match Venue)

दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला अबुधाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (South Africa vs Ireland 2nd ODI Match Time)

दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 5 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 4.30 PM बजे होगा।

दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (South Africa vs Ireland 2nd ODI Match On Tv)

दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं होगा।

दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (South Africa vs Ireland 2nd ODI Match Live Streaming)

दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article