RR vs MI Match Highlights: जायसवाल और वैभव के तूफान में उड़ी मुंबई, राजस्थान ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत
RR vs MI Today IPL Match (राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच स्कोरकार्ड), Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Timeline: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ। गुवाहाटी में बारिश से प्रभावित इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को 27 रन से मात दी। खेला जा रहा है। खराब मौसम के चलते के शुरू होने में देरी हुई। यह मैच 11-11 ओवर का खेला जा रहा है। आईपीएल 2026 के 13वें मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।
RR vs MI Match Highlights: जायसवाल और वैभव के तूफान में उड़ी मुंबई, राजस्थान ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत
तीन घंटे से ज्यादा हुई बारिश की वजह से मैच 10:10 पर शुरू हुआ। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान को तेज शुरुआत दी। दीपक चाहर के ओवर में 22 रन कूटे। वहीं, दूसरा ओवर करने आए जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने सिक्स जड़ा। हालांकि, वह 39 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने।
अब्दुल्ला गजनाफर ने ध्रुव जुरैल और रियान पराग को आउट किया। हालांकि, यशस्वी जायसवाल ने एक छोल संभालते हुए 23 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। यह उनका इस सीजन लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। वह अंत तक नाबाद रहे और 32 गेंद पर 77 रन बनाकर लौटे। हेटमायर 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने पहले ही ओवर से विकेट गंवाए। जोफ्रा आर्चर ने रिकेल्टन का विकेट लेकर इसकी शुरू की। इसके बाद बर्गर ने सूर्या को दूसरे ओवर में आउट किया। बाद में रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मुंबई को करारा झटका दिया। मुंबई के लिए नमन और रदरफोर्ड ने सर्वाधिक 25-25 रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए बिश्नोई, बर्गर और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
आईपीएल 2026 के 13वें मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।-
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को मिली 27 रन से मात
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को चाहिए 6 गेंद पर 35 रन
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: पांचवें ओवर में गिरे दो विकेट
5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 46/5
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: चौथे ओवर में बने 11 रन
4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 36/3
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: रोहित भी लौटे पवेलियन
3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 25/3
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: दूसरे ओवर में गिरा दूसरा विकेट
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: पहले ओवर में लगा झटका
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान ने मुंबई को दिया 151 रन का लक्ष्य
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: रियान पराग हुए आउट
9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 122/3
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: जायसवाल का अर्धशतक
8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 110/2
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: जायसवाल अर्धशतक के करीब
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान को लगा पहला झटका
5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 80/1
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: चौथे ओवर में बने मात्र 4 रन
4 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 62/0
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का स्कोर 50 के पार
3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 58/0
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: वैभव ने बुमराह की पहली गेंद पर जड़ा सिक्स
2 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 36
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: पहले ओवर में बने 22
RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह
