Barsapara Stadium Guwahati Weather Today: आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (Rajasthan Royals vs Mumbai Indians) के बीच गुवाहाटी के असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सीजन 13वें मैच होने जा रहा है। पिछली रात कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता में शुरू हुआ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था इसलिए देश के विभिन्न हिस्सों में आजकल बिगड़ते मौसम के चलते फैंस के बीच संशय की स्थिति बनी हुई है कि क्या आज गुवाहाटी में भी बारिश से मैच धुल सकता है। कैसा है आज गुवाहाटी का मौसम, आइए जान लेते हैं।
एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुवाहाटी में पूरे दिन बारिश की 70 फीसदी संभावना है, जिसमें गरज के साथ बारिश की फिलहाल 40 फीसदी संभावना जताई गई है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जब मैच होगा, बारिश की संभावना काफी कम होने के आसार हैं। हालांकि रात के दौरान दो घंटे तक बारिश होने की उम्मीद है। इसलिए राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले अहम मैच में बारिश बाधा बन सकती है और इस मैच के रद्द होने के आसार नजर आ रहे हैं।
अब तक आईपीएल 2026 में क्या है राजस्थान और मुंबई की स्थिति (RR and MI Standings In IPL 2026)
राजस्थान और मुंबई की टीमों के आईपीएल 2026 में नतीजों पर गौर करें तो जहां राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दो जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है, वहीं मुंबई इंडियंस पहले मैच में जीती लेकिन अब वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद राजस्थान से खेलने पहुंची है। राजस्थान ने आईपीएल 2026 के अपना पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में उन्होंने शुभमन गिल की गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 6 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। अगर आज राजस्थान की टीम जीत की हैट्रिक लगाने में सफल रही तो वे अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच जाएंगे।
