क्रिकेट

RR vs GT Highlights: राजस्थान को 77 रन से हराकर टॉप-2 में गुजरात टाइटंस

RR vs GT Highlights: गुुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराकर टॉप 2 में जगह बना ली। राजस्थान के सामने 230 रन का लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम 152 रन बनाकर ढेर हो गई।

Image

गुजरात और राजस्थान लाइव स्कोर- (साभार-x)

IPL 2026: गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराकर टॉप-2 में जगह बना ली। राजस्थान के सामने जीत के लिए 230 रन का लक्ष्य था, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने उसे 153 पर रोक दिया। गुजरात की ओर से राशिद खान ने 4 और कगियो रबाडा और सिराज ने 2-2 विकेट चटकाए। यह मुकाबला सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम जयपुर में खेला गया। गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल के 85 और साई सुदर्शन के 55 रन की पारी के दम पर राजस्थान के सामने 230 रन का लक्ष्य रखा। दोनों ने धमाकेदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने आखिर में 19 गेंद में 37 रन की पारी खेली।

यह वही मैदान है जहां वैभव शतक जड़ चुके हैं। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल दोनों टीम 12-12 अंक पर हैं और जीत के साथ दोनों के पास एक दूसरे को पीछे छोड़ने का मौका है। दोनों टीमों के लिए यह 11वां मुकाबला है और अब तक खेले गए 10 मैच में दोनों टीम 6-6 मुकाबला अपने नाम कर चुकी है। गिल और सुदर्शन ने पहले 6 ओवर में 82 रन जोड़े। आईपीएल में यह पावरप्ले में गुजरात का सबसे बड़ा स्कोर है।

हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें तो फिलहाल गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। अब तक खेले गए 9 मुकाबलों में 6 में गुजरात को जीत मिली है जबकि 3 मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के नाम है। जयपुर की बात करें तो यहां भी गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। 3 मैच में यहां गुजरात का स्कोर 2-1 रहा है। राजस्थान के पास इस स्कोरलाइन की बराबरी करने का मौका है।

आज के मैच में प्लेइंग इलेवन-

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन- राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रृजेश शर्मा, यश राज पुंजा

गुजरात की प्लेइंग इलेवन- गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article