RR vs GT Pitch Report: राजस्थान और गुजरात के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, RR vs GT Pitch Report In Hindi Today Match: आज (28 April 2025) इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का का आयोजन जयपुर में होने वाला है। इससे पहले अहमदाबाद के मैदान पर जब पहले राउंड में ये दोनों टीमें टकराई थीं तब गुजरात ने राजस्थान को अपने घर में 58 रनों से शिकस्त दी थी। गुजरात की स्थिति इस समय प्लेऑफ के बहुत करीब है जबकि राजस्थान की स्थिति बहुत बुरी चल रही है। यहां हम जानेंगे गुजरात-राजस्थान आज के मैच की पिच रिपोर्ट और आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज 47वां मैच खेला जाएगा
  • राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच
  • मुकाबले का आयोजन राजस्थान में होने वाला है

RR vs GT Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन में आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals vs Gujarat Titans) के बीच जयपुर (Jaipur) में खेला जाएगा। इससे पहले, गुजरात टाइटंस ने अपने 8 मैचों में सिर्फ दो मैच गंवाए हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने अपने 9 मुकाबों में 7 मैच हारे हैं और उनका प्लेऑफ में पहुंचना अब बेहद मुश्किल हो चुका है। गुजरात की टीम ने मौजूदा सीजन में अब तक कोलकाता, दिल्ली, राजस्थान, हैदराबाद, बेंगलुरू और मुंबई को मात दी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम को सिर्फ दो जीत पंजाब और चेन्नई के खिलाफ ही मिली है। बाकी उन्होंने अपने पिछले 5 मैच लगातार गंवाए हैं। आज राजस्थान और गुजरात के बीच होने वाला मैच शाम 7:30 से शुरू होगा और टॉस 7:00 जबे से होगा। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) और गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में रहेगी।

RR vs GT Pitch Report IPL 2025 Today Match

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की पिच रिपोर्ट

आज आईपीएल की वो दो टीमें आमने-सामने होंगी जिन्होंने 2022 में फाइनल मैच खेला था। हालांकि इस बार दोनों टीमों की स्थिति में जमीन-आसमान का अंतर है। अंक तालिका में इस समय गुजरात टाइटंस की टीम 12 अंकों के साथ लगातार टॉप दो स्थान पर बनी हुई है। उनका नेट रन रेट भी 1.104 है जो सभी 10 टीमों में सबसे शानदार है। वहीं, दूसरी तरफ है राजस्थान रॉयल्स की टीम जिसके कुल 4 अंक हैं और वे अंक तालिका में नौवें पायदान पर हैं। उनका नेट रन रेट -0.625 है और प्लेऑफ की दौड़ से तकरीबन बाहर ही नजर आ रहे हैं। अगर आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों की टक्कर के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक राजस्थान और गुजरात की टीमों के बीच 7 मैच हुए हैं जिनमें गुजरात टीम जबरदस्त अंदाज में हावी रही है। गुजरात टाइटंस ने 6 बार राजस्थान रॉयल्स को मात दी है। जबकि राजस्थान की टीम को गुजरात के खिलाफ आज तक सिर्फ एक जीत मिली है। आज दोनों टीमों के बीच मैच जयपुर में खेला जाना है। इस मैदान पर राजस्थान और गुजरात की टीमों के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 2 मुकाबले हुए हैं और यहां भी हैरानी भरे आंकड़े सामने हैं, क्योंकि गुजरात ने इन दोनों ही मैचों में राजस्थान को उसके घर में शिकस्त दी है।

End of Feed