क्रिकेट

T20 World Cup 2024: जय शाह ने लगाया सारी अटकलों पर विराम, बताया कौन होगा टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का कप्तान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 14, 2024, 10:56 PM IST

जय शाह ने भविष्यवाणी की है कि टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम करने में सफल होगी। उन्होंने विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान का भी ऐलान कर दिया है।

Image

जय शाह और रोहित शर्मा

अहमदाबाद: भारतीय टीम अपनी मेजबानी में साल 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप का खिताब जीतने से चूक गई थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में लगातार 10 मैच में जीत के साथ पहुंची थी। लेकिन कंगारुओं से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले खिताबी मुकाबले में पार नहीं पार सकी थी। इस हार ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा दर्द दिया था। ऐसे में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को इस जून में अमेरिक और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2024 का बेसब्री से इंतजार है। 11 साल से टीम इंडिया कोई आईसीसी खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है।

ऐसे में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान आगामी टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के चैंपियन बनने की भविष्यवाणी करते हुए इस बात पर भी मुहर लगा दी है कि टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी और इस बार खिताबी जीतने में सफल होंगी। जय शाह ने राजकोट में कहा, हमें भले ही 2023 के वनडे विश्व कप के फाइनल में हार मिली थी लेकिन हमने लगातार 10 मैच जीतकर दिल जीते थे। मुझे भरोसा है कि भारतीय टीम साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने में सफल होगी। हम रोहित की कप्तानी में बारबाडोस में जीत का झंडा गाड़ने में सफल होंगे।

रोहित होंगे टी20 विश्व कप में कप्तान, हार्दिक उप-कप्तान

जय शाह ने टी20 विश्व कप के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि रोहित शर्मा टीम के कप्तान और हार्दिक पांड्या को टीम का उप-कप्तान होंगे। विराट कोहली भी टीम में होंगे और उनकी भूमिका क्या होगी इस बारे में हम चर्चा करके निर्णय करेंगे। उन्होंने आगे कहा, बीसीसीआई सभी खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलना अनिवार्य करने जा रहा है।

विराट बेवजह सीरीज छोड़ने वाले नहीं हैं खिलाड़ी

विराट कोहली के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यक्तिगत कारणों से नहीं खेलने के मामले पर टिप्पणी करते हुए जय शाह ने कहा, विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी नहीं जो किसी इमरजेंसी के बगैर इतनी बड़ी सीरीज मे ना खेंले। उन्हें ऐसा करने का हक है और हमें देना चाहिए।

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत सरकार का सलाह पर उठाएंगे कदम

पाकिस्तान में आयोजित होने जा रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के भाग लेने के बारे में जय शाह ने कहा, भारतीय टीम भारत सरकार की सलाह पर काम करेगी। इसके आयोजन में भी एक साल से ज्यादा का वक्त है और चीजों में बदलाव हो सकता है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article