टेस्ट मैच खेलने के दौरान क्यों घबराहट महसूस करते थे रोहित शर्मा, खुद बताई वजह

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने बताया कि टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट था और इसे खेलने के दबाव और घबराहट की वजह से वे अक्सर रात भर जागते रहते थे। रोहित ने कहा कि वैसे तो कोई भी फॉर्मेट आसान नहीं होता, लेकिन टेस्ट मैच की अपनी अलग चुनौतियां होती थीं।

Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि टेस्ट मैच के दौरान वह अक्सर घबराहट महसूस करते थे और इसी वजह से रात-रात भर जागते रहते थे। रोहित ने यह भी बताया कि देर रात भूख लगने पर वह क्या खाना पसंद करते थे। रोहित ने बताया कि टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट था और शायद यही वजह थी कि इसको लेकर वह सबसे ज्यादा दबाव में रहते थे।

Rohit Sharma (4)

रोहित शर्मा (फोटो साभार- @ImRo45)

रोहित को टेस्ट मैच खेलते समय होती थी घबराहट

रोहित शर्मा ने अपने टीवी शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' में कहा, "मैं झूठ नहीं बोलूंगा, जब भी मैं टेस्ट मैच खेलता था तो अंदर बहुत घबराहट होती थी। टेस्ट मेरा फेवरेट फॉर्मेट था।" उन्होंने बताया कि कोई भी फॉर्मेट आसान नहीं होता, लेकिन टेस्ट की चुनौतियां अलग होती हैं। उन्होंने कहा, "टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं होता। मैं टेस्ट के लिए हमेशा नर्वस रहता था और इसी घबराहट में मुझे नींद नहीं आती थी। मैं रात भर जागता रहता था।" इसी दौरान उन्हें भूख लगती थी और तब वह अपना कंफर्ट फूड खाते थे।

End of Feed