क्रिकेट

IPL 2024: रियान पराग का नहीं रुक रहा बल्ला, बने सीजन में ये कारनामा करने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर

रियान पराग के लिए आईपीएल 2024 गेम चेंजर साबित हो रहा है। हैदराबाद के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर उन्होंने बतौर अपनकैप्ड प्लेयर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

Image

रियान पराग(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • रियान पराग के बल्ले का धमाल आईपीएल 2024 में जारी
  • बने सीजन में 400 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर
  • खेली 49 गेंद पर 77 रन की आतिशी पारी

हैदराबाद: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले असम के युवा बल्लेबाज रियान पराग का शानदार फॉर्म बदस्तूर जारी है सनराइदर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में जीत के लिए 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने पहले ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में जोस बटलर और संजू सैमसन को चलता कर दिया। ऐसे में पहले ही ओवर में रियान पराग को बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आना पड़ा।

पहले ही ओवर में आई पराग की बारी

एक रन पर दो विकेट गंवाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के हालात ठीक नजर नहीं आ रहे थे ऐसे में रियान पराग ने दूसरे छोर पर खड़े यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी करके टीम को मैच में वापस ला दिया। इसी दौरान पराग ने सीजन का चौथा अर्धशतक 31 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया।

परान ने खेली 49 गेंद में 77 रन की पारी

यशस्वी के आउट होने के बाद भी पराग पिच पर टिके रहे। उन्होंने टीम को 159 रन के स्कोर तक पहुंचाया लेकिन विरोधी टीम के कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर मार्को यानसेन के हाथ में कैच दे बैठे और उनकी पारी का अंत हो गया। पराग 49 गेंद पर 77 रन की पारी खेलकर पवेलियन वापस लौटे। पराग ने अपनी पारी के दौरान 157.14 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के जड़े।

पराग बने 400 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर

रियान पराग अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान पराग ने आईपीएल 2024 में अपने 400 रन भी पूरे कर लिए। वो सीजन में 400 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं। पराग ने 10 मैच की 9 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 409 रन बनाए हैं। ये रन उन्होंने 58.43 के औसत और 159.14 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। पराग ने सीजन में चार अर्धशतक जड़े हैं और नाबाद 84 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article