क्रिकेट

Rishabh Pant update: एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कुछ कहा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 16, 2023, 07:44 PM IST

Rishabh Pant tweets, Rishabh Pant Health Condition: टीम इंडिया के धुरंधर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कार दुर्घटना के बाद से पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। पंत ने एक ट्वीट करके अपने शुभचिंतकों तक अपना संदेश पहुंचाने का प्रयास किया है। आइए जानते हैं कि ऋषभ पंत ने क्या कुछ कहा है।

Image

ऋषभ पंत ने किया ट्वीट (AP)

Rishabh Pant's first tweet after car accident: कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की हालत को लेकर पूरा देश चिंतित था। हाईवे पर हुए एक्सीडेंट के बाद रुड़की के अस्पताल तक, फिर वहां से देहरादून के अस्पताल और वहां से मुंबई के अस्पताल ले जाने तक उनको लेकर तमाम जानकारियां तो आती रहीं लेकिन पंत खुद इस हालत में नहीं थे कि अपनी जानकारी फैंस तक पहुंचा सके। अब उस दुर्घटना के बाद पहली बार ऋषभ पंत ने चुप्पी तोड़ी है और उनका पहला ट्वीट आया है।

ऋषभ पंत ने अपने ताजा ट्वीट में लिखा है कि, "मैं सारे समर्थन और शुभकामनाओं को लेकर बहुत खुश और सबका आभारी हूं। मैं आप सबको बताना चाहता हूं कि मेरी सर्जरी सफल रही है। ठीक होने की तरफ कदम बढ़ चुके हैं और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं। बीसीसीआई, जय शाह और प्रशासन को इतने समर्थन के लिए शुक्रिया।"

वहीं उन्होंने एक दूसरा ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "दिल से मैं अपने फैंस, टीम के साथी, डॉक्टर्स और फीजियो को भी विनम्र शब्दों और मनोबल बढ़ाने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। आप सबको जल्द मैदान पर मिलता हूं।"

ऋषभ पंत 30 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद से अस्पताल में हैं। रुड़की में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद देहरादून में प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया था जहां उनके घुटने की सर्जरी की गई थी। फिर ये खबरें भी आईं कि उनका एक ऑपरेशन और होगा।

खबरों के मुताबिक ऋषभ पंत के धुटने के तीनों अहम लिगामेंट (एंटीरियर क्रूसाइट लिगामेंट(एसीएल), पोस्टीरियर क्रूसियेट लिगामेंट(पीएलसी) और मीडियल कोलैट्रल लिगामेंट(एमसीएल))क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन तीन में से दो लिगामेंट को ठीक करने के लिए पंत की सर्जरी कोकिला बेन अस्पताल में की जा चुकी है। लेकिन एसीएल को सही करने के लिए उन्हें सर्जरी के एक और दौर से गुजरना पड़ेगा। माना जा रहा है कि ये सर्जरी 6 हफ्ते बाद हो सकती है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article