रिकी पोंटिंग ने की भविष्‍यवाणी, टी20 वर्ल्‍ड कप का फाइनल इन दो टीमों के बीच खेला जाएगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 08:58 PM IST

Ricky Ponting prediction for T20 World Cup 2022 final: ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व दिग्‍गज कप्‍तान रिकी पोंटिंग ने मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल को लेकर भविष्‍यवाणी की है। पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पोंटिंग ने उम्‍मीद जताई कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिकी पोंटिंग ने भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया फाइनल की भविष्‍यवाणी की
  • रिकी पोंटिंग ने बड़े मौके पर खेलने को लेकर अहम सलाह दी
  • 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टी20 वर्ल्‍ड कप का फाइनल खेला जाएगा

मेलबर्न: पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान रिकी पोंटिंग ने मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनलिस्‍ट को लेकर भविष्‍यवाणी की है। पोंटिंग ने भारत और ऑस्‍ट्रेलिया को अपनी पसंदीदा टीम करार देते हुए उम्‍मीद जताई कि इन दोनों के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 13 नवंबर को टी20 वर्ल्‍ड वर्ल्‍ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाए। इस समय टी20 वर्ल्‍ड कप का सुपर-12 राउंड मुकाबला खेला जा रहा है, जो अपने अंतिम पड़ाव पर है।

रिकी पोंटिंग

अब तक एक भी टीम का तय नहीं हो पाया है कि वो टॉप-4 में जगह बना सके। भारतीय टीम के सेमीफाइनल में क्‍वालीफाई करने के अवसर प्रबल हैं। वहीं गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का टॉप-4 में पहुंचना अब तक तय नहीं हुआ है। ऑस्‍ट्रेलिया को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे अफगानिस्‍तान को 52 रन या फिर 14 ओवर में लक्ष्‍य हासिल करके मात देना होगी।

End of Feed