नो विक्ट्री परेड, पिछले साल की घटना से आरसीबी ने लिया सबक, कैंसिल की विजय परेड

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद भी बेंगलुरु में जश्न नहीं मनाया जाएगा। आरसीबी ने विक्ट्री परेड नहीं निकालने का फैसला किया है। साथ ही बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सीमंथ कुमार सिंह ने जनहित सूचना जारी करते हुए कहा है कि शहर में कोई सार्वजनिक समारोह की इजाजत नहीं दी गई है। यदि कोई जश्न मनाना चाहता है तो वह घर के अंदर मना सकता है।

अहमदाबाद। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। आरसीबी ने टाइटल डिफेंड करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब जीता। वह आईपीएल इतिहास की तीसरी टीम बन गई, जिसने अपने खिताब का सफलपूर्वक बचाव किया। हालांकि, बेंगलुरु के फैंस के लिए एक दुखद खबर की आरसीबी ने विक्ट्री परेड नहीं निकालने का फैसला किया है।

RCB victory

आरसीबी ने विक्ट्री परेड निकालने से किया मना। फोटो- RCB

पिछले साल की भगदड़ और 11 लोगों की मौत को ध्यान में रखते हुए रॉयल चैलेंज बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लगातार दूसरी खिताबी जीत के लिए विजय जुलूस नहीं निकालने का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स ने रविवार को यहां गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता।

End of Feed